2 दिन बाद इतिहास बन जाएगा Internet Explorer, जानें इसकी कामयाबी का सफर

एक वक्त में दुनिया में इसका दबदबा था। इसके इंटरफेस को लोगों ने काफी पसंद किया। यही वजह रही कि माइक्रोसॉफ्ट ने इंटरनेट एक्‍स्‍प्‍लोरर के 11 वर्जन लॉन्‍च किए।

2 दिन बाद इतिहास बन जाएगा Internet Explorer, जानें इसकी कामयाबी का सफर

साल 1995 में इंटरनेट एक्स्प्लोरर को लॉन्‍च किया गया था।

ख़ास बातें
  • इंटरनेट एक्‍स्‍प्‍लोरर 15 जून से बंद होने जा रहा है
  • माइक्रोसॉफ्ट ने पिछले साल ही यह जानकारी दे दी थी
  • यूजर्स को माइक्रोसॉफ्ट ऐज या दूसरे वेब ब्राउजर इस्‍तेमाल करने होंगे
विज्ञापन
दुनिया के सबसे चर्चित और पॉपुलर वेब ब्राउजर्स में से एक ‘इंटरनेट एक्‍स्‍प्‍लोरर' (Internet Explorer) अब बंद होने जा रहा है। इसी हफ्ते 15 जून से माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) इसकी सर्विस को समाप्‍त कर देगी। कंपनी ने पिछले साल ही इसका ऐलान कर दिया था। साल 1995 में इंटरनेट एक्स्प्लोरर को लॉन्‍च किया गया था। एक वक्त में दुनिया में इसका दबदबा था। इसके इंटरफेस को लोगों ने काफी पसंद किया। यही वजह रही कि माइक्रोसॉफ्ट ने इंटरनेट एक्‍स्‍प्‍लोरर के 11 वर्जन लॉन्‍च किए। बाद में गूगल क्रोम और मोजिला के रूप में लोगों को नए ऑप्‍शन मिले। दोनों ही काफी इस्‍तेमाल किए जाने लगे, जिसने इंटरनेट एक्‍स्‍प्‍लोरर को पीछे छोड़ दिया। इसे बेहतर बनाने के बजाए माइक्रोसॉफ्ट ने भी अपने नए वेब ब्राउजर ‘माइक्रोसॉफ्ट ऐज' पर फोकस किया और अब इंटरनेट एक्‍स्‍प्‍लोरर विदा ले रहा है। आइए जानते हैं इसके सफर के बारे में और कुछ खास बातें-

  • इंटरनेट एक्‍स्‍प्‍लोरर वेब ब्राउजर को सबसे पहले साल 1995 में ऐड-ऑन पैकेज प्लस के तौर पर विंडोज 95 के लिए रिलीज किया गया था। 

  • इंटरनेट एक्सप्लोरर प्रोजेक्‍ट को साल 1994 में थॉमस रियरडन ने शुरू किया था। इसकी शुरुआती टीम में सिर्फ 6 मेंबर थे। 

  • साल 1996 में Microsoft पर SyNet Inc ने मुकदमा किया था। दावा किया गया कि ‘इंटरनेट एक्सप्लोरर' नाम के राइट्स उसके पास हैं। इस केस को निपटाने के लिए माइक्रोसॉफ्ट ने 5 मिलियन डॉलर चुकाए थे। 

  • शुरुआत में इंटरनेट एक्‍स्‍प्‍लोरर के नए और अपडेटेड वर्जन तेजी से आए साल 1999 तक इसके 5 वर्जन आ चुके थे। 

  • साल 2000 के बाद इंटरनेट एक्‍स्‍प्‍लोर की पॉपुलैरिटी तेजी से बढ़ी। कहा जाता है कि साल 2003 में इसकी मार्केट हिस्‍सेदारी लगभग 95 फीसदी थी और उपयोगिता के मामले में यह अपने पीक पर पहुंच गया था।  

  • इंटरनेट एक्‍स्‍प्‍लोरर का आखिरी वर्जन 11 था। इसे अक्‍टूबर 2013 में रिलीज किया गया था। जनवरी 2015 में ‘माइक्रोसॉफ्ट ऐज' नाम से कंपनी ने नया वेब ब्राउजर पेश किया। अगले ही साल इंटरनेट एक्सप्लोरर के लिए नए फीचर डेवलपमेंट को बंद कर दिया गया। इसके बाद से ही यह माना जाने लगा कि आने वाले वर्षों में इंटरनेट एक्‍स्‍प्‍लोरर इतिहास बन जाएगा। 

  • कभी 95 फीसदी सिस्‍टम्‍स में इस्‍तेमाल होने वाला इंटरनेट एक्‍स्‍प्‍लोरर अब महज 0.38 फीसदी मार्केट शेयर पर सिमट गया है। वेब ब्राउजर्स की रैंक में इसकी 10वीं पोजिशन है।

  • इंटरनेट एक्‍स्‍प्‍लोरर भले ही अब बंद होने जा रहा है, लेकिन 1990 के दशक के आखिर में माइक्रोसॉफ्ट ने इसके डेवलपमेंट पर सालाना 100 मिलियन डॉलर खर्च किए थे। 6 लोगों की टीम से शुरुआत करने वाले इस प्रोजेक्‍ट में तब एक हजार लोग काम किया करते थे। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  2. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  3. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  4. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  6. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  7. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  8. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  9. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
  10. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »