MG Hector हुई 40,000 रुपये तक महंगी, कंपनी ने एक वर्ष में तीसरी बार बढ़ाया प्राइस

इसका मुकाबला Hyundai की Creta, Kia की Seltos और Maruti Suzuki की Grand Vitara से होता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 नवंबर 2023 20:56 IST
ख़ास बातें
  • Hector और Hector Plus के प्राइस को 40,000 रुपये तक बढ़ाया गया है
  • यह देश में कंपनी का सबसे अधिक बिकने वाला मॉडल है
  • इससे पहले कंपनी ने अगस्त में इसके प्राइस में बढ़ोतरी की थी

Hector Plus छह और सात सीट के विकल्प में उपलब्ध है

देश में कुछ वर्ष पहले बिजनेस शुरू करने वाली ऑटोमोबाइल कंपनी MG Motor ने अपनी Hector और Hector Plus SUV के प्राइस बढ़ाए हैं। यह एक वर्ष में तीसरी बार है कि जब कंपनी ने इसके प्राइसेज में बढ़ोतरी की है। Hector Plus छह और सात सीट के विकल्प में उपलब्ध है। 

इसका मुकाबला Hyundai की Creta, Kia की Seltos और Maruti Suzuki की Grand Vitara से होता है। Hector और Hector Plus के प्राइस को 40,000 रुपये तक बढ़ाया गया है। इससे पहले कंपनी ने अगस्त में इसके प्राइसेज में बढ़ोतरी की थी। यह देश में कंपनी का सबसे अधिक बिकने वाला मॉडल है। Hector Plus के छह सीट वाले वर्जन का प्राइस बढ़कर 20.45 लाख रुपये से 20.73 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गया है। कंपनी ने इस वर्ष के ऑटो एक्सपो में Hector और Hector Plus को नए फ्रंट डिजाइन के साथ रीलॉन्च किया था। इसमें 14 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और ADAS लेवल 2 टेक्नोलॉजी है। 
Advertisement

हालांकि, इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं हुआ था। Hector 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.5 लीटर पेट्रोल हाइब्रिड और 2.0 लीटर डीजल इंजन के साथ है। इसमें छह स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प हैं। कंपनी की ZS EV की बिक्री भी तेजी से बढ़ रही है। कुछ महीने पहले MG Motor को इसके लिए EV राइड शेयरिंग प्लेटफॉर्म BluSmart Mobility से 500 यूनिट का ऑर्डर मिला था। BluSmart Mobility के दिल्ली एनसीआर और बेंगलुरु के बेडे़ में इस इलेक्ट्रिक कार को शामिल किया जाएगा। 

इस इलेक्ट्रिक कार के दो वेरिएंट्स, एक्साइट और एक्सक्लूसिव उपलब्ध हैं और इनका प्राइस क्रमशः 23,38,000 रुपये और 27,29,800 रुपये है। इसके साथ चार्जिंग के DC सुपर फास्ट चार्जर्स, AC फास्ट चार्जर्स और पोर्टेबल चार्जर्स जैसे छह विकल्प मिलते हैं। कंपनी ZS EV के कस्टमर्स के लिए घर या ऑफिस में चार्जर के मुफ्त इंस्टॉलेशन की पेशकश भी कर रही है। MG Motor का दावा है कि ZS EV 0-100 kmph की स्पीड केवल 8.5 सेकंड में पकड़ सकती है। यह 50.3 kWh क्षमता के बैटरी पैक के साथ आती है, जो एक स्थायी मैग्नेटिक सिंक्रोनस मोटर के साथ जुड़ा है। यह पावरट्रेन कार को 174 bhp की पावर देता है। पिछले कुछ महीनों में कंपनी की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo का फ्लैगशिप Find X9 ₹5,500 डिस्काउंट पर, केवल यहां मिल रही है ये धांसू डील
  2. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  2. YouTube Views बढ़ाने के चक्कर में 9 साल के बच्चे ने खर्च किए ₹1.13 करोड़, पिता को ऐसे चला पता
  3. Oppo का फ्लैगशिप Find X9 ₹5,500 डिस्काउंट पर, केवल यहां मिल रही है ये धांसू डील
  4. 15 अक्टूबर से UPI पर बदल जाएंगे ये नियम, ₹2 हजार से ज्यादा पेमेंट से पहले जानें 7 बातें
  5. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  6. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  7. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  8. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.