1 हजार Km की रेंज वाली मर्सडीज VISION EQXX EV कार 3 जनवरी को लॉन्‍च होगी

VISION EQXX का लॉन्‍च होना इलेक्ट्रिक वीकल इंडस्‍ट्री के लिए अच्‍छी खबर है, लेकिन जरूरी सवाल यह भी है कि कंपनी इस कार का प्रोडक्‍शन कब तक शुरू करेगी।

1 हजार Km की रेंज वाली मर्सडीज VISION EQXX EV कार 3 जनवरी को लॉन्‍च होगी

VISION EQXX एक कॉन्‍सेप्‍ट वीकल है, जो यह हिंट देती है कि कंपनी की EV लाइनअप कैसी नजर आने वाली है।

ख़ास बातें
  • लिंक्‍डइन पर कार को लॉन्‍च करने की जानकारी शेयर की गई है
  • कंपनी ने पिछले साल इस कार के बारे में घोषणा की थी
  • मर्सडीज बेंज VISION EQXX को 3 जनवरी 2022 को लॉन्‍च किया जाएगा
विज्ञापन
दुनियाभर में ऐसे संसाधनों की मांग और इस्‍तेमाल तेज हुआ है, जो पर्यावरण के प्रति सकारात्‍मक हैं और उसे बचाने में अपना योगदान दे सकते हैं। इलेक्ट्रिक गाडि़यां इस दिशा में तेजी से उभरता विकल्‍प बनी हैं, जिन्‍हें लोग अपनाना शुरू कर चुके हैं। पेट्रोल-डीजल गाडि़यों से इलेक्ट्रिक गाडि़यों की तरफ स्विच करने में पूरी दुनिया ने तेजी दिखाई है। सभी प्रमुख और बड़ी कार कंपनियां अगले दशक की शुरुआत होने तक पूरी तरह से इलेक्ट्रिक मोड में आना चाहती हैं और कई का लक्ष्‍य तो पेट्रोल-डीजल इंजनों को अलविदा कह देने का है। तेज और कुशल गाडि़यों की लग्जरी लाइनअप के लिए मशहूर, मर्सडीज बेंज भी इसी दिशा में बढ़ती हुई नजर आ रही है। 2030 तक यह पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वीकल मैन्‍युफैक्‍चरर बनने को लेकर काम कर रही है। इसके लिए कंपनी कई मॉडल तैयार कर रही है। हाल ही उसने सुपर एफ‍िशिएंट VISION EQXX ऑल-इलेक्ट्रिक वीकल को टीज किया है। मर्सडीज बेंज VISION EQXX को 3 जनवरी 2022 यानी नए साल में लॉन्‍च करने के लिए तैयार किया गया है। 

Mercedes Benz VISION EQXX कई सेगमेंट में कुछ सॉलिड फीचर्स और शानदार काबिलियत के साथ आएगी। एक बार चार्ज करने पर यह 1,000 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज देती है। हालांकि कार के बारे में जब पिछले साल घोषणा की गई थी, तब इसकी रेंज 1200 किलोमीटर बताई गई थी। मर्सिडीज बेंज के सीओओ- मार्कस शेफर का कहना है कि कंपनी इलेक्ट्रिक ड्राइव में लीड करने की अपनी महत्वाकांक्षा को लेकर मजबूती से प्रगति कर रही है। शेफर का कहना है कि VISION EQXX अब तक की सबसे एफ‍िशिएंट इलेक्ट्रिक वीकल बनने के लिए तैयार है। उन्‍होंने लिंक्‍डइन पर कार को लॉन्‍च करने की जानकारी देते हुए इसकी इमेज भी टीज की है।
 

गौरतलब है कि मर्सडीज बेंज पूरी तरह इलेक्ट्रिक वीकल मैन्‍युफैक्‍चरर बनने की ओर बढ़ रही है। मार्केट की जरूरत के हिसाब से कंपनी अपनी गाडि़यों में भी बदलाव कर रही है। VISION EQXX का लॉन्‍च होना इलेक्ट्रिक वीकल इंडस्‍ट्री के लिए अच्‍छी खबर है, लेकिन जरूरी सवाल यह भी है कि कंपनी इस कार का प्रोडक्‍शन कब तक शुरू करेगी। VISION EQXX एक कॉन्‍सेप्‍ट वीकल है, जो यह हिंट देती है कि कंपनी की EV लाइनअप कैसी नजर आने वाली है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »