Maruti Suzuki का प्रॉफिट 80 प्रतिशत बढ़ा, कंपनी के SUV की मजबूत डिमांड 

कंपनी ने जुलाई से सितंबर के बीच लगभग 3,717 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हासिल किया है। पिछले वर्ष की इसी तिमाही में इसका प्रॉफिट 2,062 करोड़ रुपये का था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 अक्टूबर 2023 17:31 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी का प्रॉफिट जुलाई से सितंबर के बीच लगभग 3,717 करोड़ रुपये का है
  • पिछले वर्ष की इसी तिमाही में इसका प्रॉफिट 2,062 करोड़ रुपये का था
  • इनपुट कॉस्ट में कुछ कमी होने का भी मारूति को फायदा मिला है

हाल ही में कंपनी ने 10 लाख ऑटोमैटिक व्हीकल्स बेचने की उपलब्धि हासिल की थी

देश की सबसे बड़ी कार मेकर Maruti Suzuki के पिछली तिमाही के लिए प्रॉफिट में लगभग 80 प्रतिशत की बढ़ोतरी  हुई है। कंपनी ने जुलाई से सितंबर के बीच लगभग 3,717 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हासिल किया है। पिछले वर्ष की समान अवधि में मारूति सुजुकी का प्रॉफिट 2,062 करोड़ रुपये का था।  

मारूति सुजुकी ने बताया है कि प्रॉफिट में बढ़ोतरी का बड़ा कारण उसके स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल्स (SUV) की मजबूत डिमांड है। इसके अलावा इनपुट कॉस्ट में कुछ कमी होने का भी कंपनी को फायदा मिला है। मारूति सुजुकी के पास Grand Vitara, Fronx, Jimny और Brezza जैसे SUV हैं। इसके Ertiga जैसे यूटिलिटी व्हीकल्स की भी डिमांड बढ़ी है। कंपनी ने SUV के कॉम्पैक्ट सेगमेंट में Grand Vitara, Fronx और ऑफ-रोड SUV Jimny को लॉन्च किया है। इससे मारूति सुजुकी की सेल्स में तेजी आई है। इस वर्ष की पहली छमाही में यूटिलिटी व्हीकल्स की बिक्री तीन लाख से अधिक रही है। इस सेगमेंट में मारूति सुजुकी के पास 25 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी है। 

हाल ही में कंपनी ने 10 लाख ऑटोमैटिक व्हीकल्स बेचने की उपलब्धि हासिल की थी। मारूति के 16 मॉडल्स में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन सिस्टम की पेशकश की जाती है। मारूति ने बताया था कि उसकी NEXA रिटेल चेन के कस्टमर्स हाई-एंड ऑटोमैटिक वेरिएंट्स को अधिक पसंद करते हैं। कंपनी की ऑटोमैटिक कारों की सेल्स में इसकी लगभग 58 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इसके ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन सिस्टम्स में ऑटो गियर शिफ्ट (AGS), 4-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (AT), एडवांस्ड 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और इलेक्ट्रॉनिक-कंटीन्युअस वेरिएबल ट्रांसमिशन (e-CVT) शामिल हैं। 

कंपनी की Alto K-10, S-Presso, Celerio, WagonR, Ignis, Swift, Dzire, Baleno और Fronx में 5-स्पीड AGS गियरबॉक्स की पेशकश की जाती है। इसके अलावा Jimny और Ciaz में 4-स्पीड AT और Ertiga, Grand Vitara, Fronx, Brezza और XL6 में 6-स्पीड AT पैडल शिफ्टर्स के साथ उपलब्ध है। Grand Vitara और Invicto में e-CVT का विकल्प मिलता है। मारूति ने सितंबर में एक महीने की अपनी सबसे अधिक मासिक सेल्स की थी। पिछले महीने कंपनी की बिक्री 1.81 लाख से अधिक यूनिट्स रही थी। इस वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में कंपनी की देश में बिक्री 10 लाख यूनिट्स से अधिक हो गई है। यह पहली बार है कि जब मारूति ने एक वित्त वर्ष के छह महीनों में 10 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार किया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  4. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  7. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  10. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.