Maruti Suzuki Jimny और Fronx का धमाल, एक हफ्ते में मिली 11 हजार से ज्यादा बुकिंग

Maruti Suzuki Jimny को दो वेरिएंट - Zeta और Alfa में पेश किया जाएगा। इसमें ऑटोमेटिक LED हेडलैंप, इलेक्ट्रिक ORVM, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Maruti Suzuki Jimny और Fronx का धमाल, एक हफ्ते में मिली 11 हजार से ज्यादा बुकिंग

Maruti Suzuki Jimny को दो वेरिएंट - Zeta और Alfa में पेश किया जाएगा

ख़ास बातें
  • Jimny के 5-डोर वर्जन को 7 दिनों में 9 हजार बुकिंग मिली हैं
  • Fronx को एक हफ्ते में 2500 बुकिंग हासिल हुई
  • इन्हें Nexa वेबसाइट और डीलरशिप के जरिए प्री-बुक किया जा सकता है
विज्ञापन
भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने ऑटो एक्सपो (Auto Expo 2023) में 5-डोर Jimny और बिल्कुल नई सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Fronx को पेश किया था। कंपनी ने इन दोनों ही कारों की कीमत और इनकी उपलब्धता की जानकारी अभी तक नहीं दी है, लेकिन इसकी प्री-बुकिंग को 12 जनवरी को शुरू कर दिया गया था। प्री-बुकिंग को खुले अब पूरा एक हफ्ता हो चुका है और इन दोनों कारों के लिए मारुति सुजुकी को कथित तौर पर 11,000 से अधिक बुकिंग मिल चुकी हैं।

ऑटोमोटिव पब्लिकेशन Express Drives को मारुति सुजुकी ने बताया है कि कंपनी को Jimny के 5-डोर वर्जन और Fronx के लिए एक हफ्ते में क्रमश: 9,000 और 2,500 कन्फर्म बुकिंग हासिल हुई हैं। कंपनी ने 12 जनवरी को इन दोनों कारों के लिए अपनी आधिकारिक Nexa वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग और देश भर में मौजूद Nexa डीलरशिप पर ऑफलाइन बुकिंग लेना शुरू किया था। बुकिंग के इच्छुक ग्राहकों को 11,000 रुपये की टोकन राशि देनी है।

5-डोर जिम्नी, 3-डोर जिम्नी का एक्सटेंडेड वर्जन है। इसमें 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और एक पारंपरिक ट्विन-पॉड एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है। सेंटर कॉन्सोल में Android Auto और Apple CarPlay कनेक्टिविटी के साथ 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है। Jimny में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 103bhp की मैक्सिमम पावर और 134.2Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल या 4-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन में खरीदा जा सकता है। इसमें ऑन-व्हील ड्राइव सिस्टम भी मिलता है।

Maruti Suzuki Jimny को दो वेरिएंट - Zeta और Alfa में पेश किया जाएगा। इसमें ऑटोमेटिक LED हेडलैंप, इलेक्ट्रिक ORVM, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। SUV में 6-एयरबैग, EBD के साथ ABS, ESP, हिल होल्ड कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल और ब्रेक-लिमिटेड स्लिप डिफरेंशियल आदि सेफ्टी फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।

वहीं, मारुति सुजुकी Fronx में 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 98.6 बीएचपी की पावर और 147.6 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस इंजन को 5-स्पीड एमटी और 6-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। इसमें 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन भी मिलेगा जो 88.5 बीएचपी और 113 एनएम जनरेट करेगा और 5-स्पीड एमटी / एएमटी के साथ आएगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  2. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  5. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  6. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  7. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  9. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »