मारुति सुजुकी की Jimny SUV अगले महीने होगी लॉन्च, कंपनी को मिली 30,000 से ज्यादा बुकिंग

कंपनी ने इस वर्ष के ऑटो एक्सपो में Jimny को पेश किया था। मारुति सुजुकी के लिए यह SUV सेगमेंट में स्थिति मजबूत कर सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 मई 2023 18:56 IST
ख़ास बातें
  • इसकी बिक्री कंपनी के शोरूम की चेन Nexa के जरिए की जाएगी
  • Jimny में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है
  • इसमें ऑन-व्हील ड्राइव सिस्टम भी है

कंपनी ने इस वर्ष के ऑटो एक्सपो में Jimny को पेश किया था

देश की सबसे बड़ी कार मेकर Maruti Suzuki की Jimny SUV को अगले महीने की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी को इसके लिए 30,000 से ज्यादा बुकिंग मिली हैं। कंपनी ने इस वर्ष के ऑटो एक्सपो में Jimny को पेश किया था। मारुति सुजुकी के लिए यह SUV सेगमेंट में स्थिति मजबूत करने में मददगार हो सकती है। 

कंपनी को Jimny SUV के लॉन्च से पहले इसके लिए अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसकी बिक्री कंपनी के शोरूम की चेन Nexa के जरिए की जाएगी। मारुति के पास इस सेगमेंट में Grand Vitara और हाल ही में लॉन्च की गई Fronx मौजूद हैं। इसमें 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और एक पारंपरिक ट्विन-पॉड एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है। इसके सेंटर कंसोल में Android Auto और Apple CarPlay कनेक्टिविटी के साथ 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है। Jimny में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 103bhp की मैक्सिमम पावर और 134.2Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसे 5-स्पीड मैनुअल या 4-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन में खरीदा जा सकता है। इसमें ऑन-व्हील ड्राइव सिस्टम भी है। 
Advertisement

इसमें ऑटोमेटिक LED हेडलैंप, इलेक्ट्रिक ORVM, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके साथ ही 6-एयरबैग, EBD के साथ ABS, ESP, हिल होल्ड कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल और ब्रेक-लिमिटेड स्लिप डिफरेंशियल जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। 

हाल ही में मारुति ने बताया था कि वह देश में बिक्री और एक्सपोर्ट की डिमांड में बढ़ोतरी के अनुमान के मद्देनजर एक नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने की योजना बना रही है। इस प्लांट की कैपेसिटी वार्षिक 10 लाख यूनिट्स तक होगी। कंपनी ने मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में कैपेटिल एक्सपेंडर के लिए लगभग 8,000 करोड़ रुपये रखे हैं। कंपनी ने नए प्लांट की लोकेशन और इस पर किए जाने वाले इनवेस्टमेंट को फाइनल नहीं किया है। मारूति ने कहा था कि उसके बोर्ड ने नए प्लांट में वार्षिक 10 लाख यूनिट्स की कैपेसिटी बनाने के लिए सैद्धांतिक अनुमति दी है। नया प्लांट हरियाणा के सोनीपत में बन रहे मैन्युफैक्चरिंग प्लांट से अलग होगा। नए प्लांट पर कंपनी के सोनीपत में प्लांट के साथ कार्य किया जाएगापिछले फाइनेंशियल ईयर के अंत तक मारूति के पास लगभग 45,000 करोड़ रुपये का कैश रिजर्व था। कंपनी ने बताया था कि उसे टोयोटा के साथ अपने कोलेब्रेशन के तहत एक बड़ा थ्री रो स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मॉडल मिलेगा।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  2. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  3. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  4. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  5. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  6. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  2. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  6. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  7. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  8. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  9. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  10. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.