मारूति सुजुकी ने रेलवे के जरिए किए 20 लाख व्हीकल्स डिस्पैच, 27 करोड़ लीटर फ्यूल की बचत

वित्त वर्ष 2015 में कंपनी ने रेलवे के जरिए लगभग 65,700 व्हीकल्स डिस्पैच किए थे। वित्त वर्ष 2024 में यह संख्या लगभग सात गुना बढ़कर लगभग 4,47,750 यूनिट्स पर पहुंच गई

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 जुलाई 2024 23:17 IST
ख़ास बातें
  • इससे लगभग 10,000 टन कार्बन डाइऑक्साइड का इमिशन घटा है
  • पिछले महीने मारूति सुजुकी की सेल्स 1,37,160 यूनिट्स की रही
  • इसकी कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर Fronx को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है

कंपनी के व्हीकल्स डिस्पैच में रेलवे की हिस्सेदारी बढ़कर लगभग 21.5 प्रतिशत हुई है

देश की सबसे बड़ी कार मेकर Maruti Suzuki ने पिछले कुछ वर्षों में रेलवे से लगभग 20 लाख व्हीकल्स डिस्पैच किए हैं। कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2015 से वित्त वर्ष 2024 के दौरान बड़ी संख्या में व्हीकल्स को रेलवे के जरिए डिस्पैच करने से लगभग 27 करोड़ लीटर फ्यूल की बचत हुई है। इससे लगभग 10,000 टन कार्बन डाइऑक्साइड का इमिशन भी घटा है। 

वित्त वर्ष 2015 में कंपनी ने रेलवे के जरिए लगभग 65,700 व्हीकल्स डिस्पैच किए थे। वित्त वर्ष 2024 में यह संख्या लगभग सात गुना बढ़कर लगभग 4,47,750 यूनिट्स पर पहुंच गई। कंपनी के व्हीकल्स डिस्पैच में रेलवे की हिस्सेदारी इस अवधि में लगभग 5 प्रतिशत से बढ़कर लगभग 21.5 प्रतिशत हुई है। पिछले महीने मारूति सुजुकी की सेल्स 1,37,160 यूनिट्स की रही। एक्सपोर्ट को मिलाकर कंपनी की कुल सेल्स 1,79,228 यूनिट्स की है। देश में कंपनी की सेल्स पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में लगभग 4,000 यूनिट्स बढ़ी है। इसके यूटिलिटी व्हीकल्स का मजबूत प्रदर्शन बरकरार है। हालांकि, मिनी और कॉम्पैक्ट सेगमेंट्स में कंपनी की सेल्स घटी है। 

पिछले महीने मारूति सुजुकी ने Alto और S-Presso की 9,395 यूनिट्स बेची हैं। पिछले वर्ष के इसी महीने में यह सेल्स 14,000 यूनिट्स से अधिक की थी। कंपनी के Baleno, Celerio, Dzire, Ignis, Swift और WagonR जैसे मॉडल्स की सेल्स भी मामूली घटकर 64,049 यूनिट्स की रही। मारूति सुजुकी के यूटिलिटी व्हीकल्स को जून में कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। पिछले महीने कंपनी ने इस सेगमेंट में Ertiga, XL6, Brezza, Fronx, Grand Vitara, Jimny और Invicto की 52,373 यूनिट्स की बिक्री की है। पिछले वर्ष के इसी महीने में यह सेल्स 43,404 यूनिट्स की थी। 

मारूति सुजुकी की Swift की सेल्स 30 लाख यूनिट्स से अधिक हो गई है। इस वर्ष की शुरुआत में स्विफ्ट के अपडेटेड मॉडल को पेश किया गया था। नई स्विफ्ट में डिजाइन में बदलाव के साथ ही इंजन को भी अपग्रेड किया गया है। इसकी कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर Fronx को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसे पिछले वर्ष अप्रैल में लॉन्च किया गया था। इसकी सेल्स 1.5 लाख यूनिट्स से अधिक हो गई है। यह कंपनी की बड़ी संख्या में बिक्री वाली Baleno पर बेस्ड है। Fronx ने लॉन्च के 10 महीनों में एक लाख यूनिट्स की बिक्री को पार किया था। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.