Maruti Suzuki के चेयरमैन को सरकार से शिकायत, राज्यों में अधिकारियों का रवैया खराब

कंपनी के चेयरमैन, R C Bhargava का कहना है कि राज्यों में अधिकारी उसी तरीके से व्यवहार कर रहे हैं जैसा लाइसेंस और कंट्रोल के दिनों में होता था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 सितंबर 2023 15:56 IST
ख़ास बातें
  • राज्य सरकार के अधिकारियों के कामकाज के तरीके से भार्गव नाराज हैं
  • पिछले कुछ वर्षों में केंद्र सरकार ने बहुत से रिफॉर्म किए हैं
  • पिछले कुछ महीनों में मारूति की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है
पिछले कुछ वर्षों में केंद्र सरकार के बहुत से रिफॉर्म्स करने के बावजूद राज्यों में सरकारी अधिकारियों के कामकाज के तरीके से इंडस्ट्रीज को परेशानी हो रही है। देश की सबसे बड़ी कार मेकर Maruti Suzuki के चेयरमैन, R C Bhargava का कहना है कि राज्यों में अधिकारी उसी तरीके से व्यवहार कर रहे हैं जैसा लाइसेंस और कंट्रोल के दिनों में होता था। 

ईज ऑफ डुइंग बिजनेस और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की ग्रोथ के बारे में भार्गव ने कहा कि केंद्र सरकार ने बहुत से रिफॉर्म और बिजनेस के एनवायरमेंट में सुधार किए हैं। हालांकि, राज्य सरकार के अधिकारियों के कामकाज के तरीके को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई है। भार्गव ने कहा कि मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री की धीमी ग्रोथ के लिए राज्य सरकार के अधिकारियों के कामकाज का तरीका एक बड़ा कारण है। उनका कहना था कि ईज ऑफ डुइंग बिजनेस के लिहाज से देश ने पिछले कुछ वर्षों में काफी सुधार किए हैं। भार्गव ने कहा कि केंद्र सरकार से 1,000 से अधिक वर्षों पुराने एक्ट्स को समाप्त कर दिया है। इससे बिजनेस करना आसान हुआ है। हालांकि, इनके परिणाम दिखने बाकी हैं। 
Advertisement

उनका कहना था कि मैन्युफैक्चरर्स और आंत्रप्रेन्योर्स का राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ अधिकतर संपर्क होता है और इनमें से बहुत से अभी पुराने तरीके से चल रहे हैं। भार्गव ने बताया,  "राज्य सरकारों में ब्यूरोक्रेसी और पूरे प्रशासन ने केंद्र सरकार की तरह बदलाव नहीं किया है। कामकाज में काफी देरी हो रही है। प्रशासन का रवैया लाइसेंस और कंट्रोल के दिनों के जैसा है।" 

मारूति सुजुकी को इस फेस्टिव सीजन में पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स 10 लाख यूनिट से ज्यादा रहने की उम्मीद है। इस वर्ष फेस्टिव सीजन की शुरुआत 17 अगस्त से हुई थी और यह 14 नवंबर तक चलेगा।  इस अवधि में ऑटोमोबाइल कंपनियों को अपनी सेल्स का बड़ा हिस्सा मिलता है। मारूति सुजुकी के सीनियर एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, Shashank Srivastava ने बताया था कि आमतौर पर फेस्टिव सीजन में एक वर्ष के दौरान कुल सेल्स का 22-26 प्रतिशत मिलता है। उन्होंने कहा, "इस फाइनेंशियल ईयर में पैसेंजर व्हीकल्स की कुल सेल्स लगभग 40 लाख यूनिट्स होने का अनुमान है। फेस्टिव सीजन में सेल्स लगभग 10 लाख यूनिट्स की हो सकती है।" श्रीवास्तव ने बताया था कि ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की सेल्स इस वर्ष मजबूत रही है और यह आगामी महीनों में भी जारी रहने की उम्मीद है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  2. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  2. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  3. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  4. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  5. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  6. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  7. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  8. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  9. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  10. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.