Maruti Suzuki ने ऐलान किया है कि अगस्त 2026 से उसकी कारों की कीमतों में ₹30,000 तक की बढ़ोतरी होगी। कंपनी का कहना है कि बढ़ती इनपुट कॉस्ट के चलते यह फैसला लिया गया है।
Photo Credit: Reuters
Maruti Suzuki ने अगस्त 2026 से अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया
अगर आप Maruti Suzuki की नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो उसे जल्द खरीद लेना आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India ने ऐलान किया है कि वह अगस्त 2026 से अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है। कंपनी के मुताबिक, अलग-अलग मॉडल्स की कीमतों में 30,000 रुपये तक का इजाफा किया जाएगा। हालांकि, हर मॉडल पर बढ़ने वाली कीमत अलग-अलग होगी।
Maruti Suzuki इंडिया ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से कंपनी बढ़ती लागत के असर को कम करने के लिए कई कॉस्ट-कटिंग उपाय कर रही थी। लेकिन कच्चे माल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी और प्रोडक्शन से जुड़ी लागत बढ़ने की वजह से अब कंपनी को इसका कुछ हिस्सा ग्राहकों तक पहुंचाना पड़ रहा है। कंपनी का कहना है कि उसने कीमतों में बढ़ोतरी का असर ग्राहकों पर कम से कम रखने की कोशिश की है।
कंपनी ने फिलहाल यह नहीं बताया है कि किस मॉडल की कीमत में कितनी बढ़ोतरी होगी। Maruti Suzuki का कहना है कि कीमतों में बदलाव मॉडल के हिसाब से अलग-अलग होगा और नई कीमतें अगस्त 2026 से लागू हो जाएंगी।
यह पहली बार नहीं है जब Maruti Suzuki ने इस साल कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया है। इससे पहले भी कंपनी बढ़ती लागत को लेकर कई बार संकेत दे चुकी थी। मई 2026 में कंपनी ने कहा था कि वह लागत कम करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। वहीं फरवरी 2026 में भी Maruti Suzuki ने बताया था कि कीमती धातुओं और अन्य कमोडिटी की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते वह एक और प्राइस हाइक पर विचार कर रही है।
ऑटो इंडस्ट्री में पिछले कुछ समय से कमोडिटी, लॉजिस्टिक्स और ऑपरेशनल कॉस्ट बढ़ने का असर देखने को मिल रहा है। ऐसे में Maruti Suzuki का यह फैसला इसी बढ़ती लागत का परिणाम माना जा रहा है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Unpacked 2026: ऐसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव, ये फोन होंगे लॉन्च
₹17000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का धांसू फोन
फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट