₹17000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का धांसू फोन

Samsung Galaxy S25 5G खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है।

₹17000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का धांसू फोन

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy S25 5G में 6.2 इंच की फुल एचडी प्लस Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S25 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर है।
  • Samsung Galaxy S25 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Samsung Galaxy S25 5G में 6.2 इंच की Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है।
विज्ञापन

Samsung Galaxy S25 5G खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। इस वक्त सैमसंग का यह फोन Amazon पर भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है, जिसमें कीमत में कटौती से लेकर बैंक ऑफर शामिल है। यह फोन 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस है। इस फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,000mAh की बैटरी दी गई है। आइए Samsung Galaxy S25 5G पर मिलने वाले डिस्काउंट से लेकर,प्रभावी कीमत और ऑफर आदि के बारे में विस्तार से बता रहे है।

Samsung Galaxy S25 5G Price & Offers


Samsung Galaxy S25 5G का 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट ₹65,000 में लिस्टेड है। बैंक ऑफर में DBS बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 7% इंस्टेंट डिस्काउंट (₹1500 तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹63,500 हो जाएगी। जबकि एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा स्मार्टफोन देने पर ₹36,050 तक अतिरिक्त बचत हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। यह फोन बीते साल जनवरी में ₹80,999 में लॉन्च किया गया था, जिस हिसाब से करीब ₹17,499 सस्ता मिल रहा है।

Samsung Galaxy S25 5G Features & Specifications

Samsung Galaxy S25 5G में 6.2 इंच की फुल एचडी प्लस Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2340 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह फोन ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर से लैस है। इस फोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। Galaxy S25 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 7 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इस फोन की लंबाई 146.9 मिमी, चौड़ाई 70.5 मिमी, मोटाई 7.2 मिमी और वजन 162 ग्राम है।

कैमरा सेटअप के मामले में Galaxy S25 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.4 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, ड्यूल सिम सपोर्ट और यूएसबी टाइप सी पोर्ट 3.2 शामिल है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »