Maruti Suzuki Alto K10 की बुकिंग चालू, Rs. 11,000 में घर बैठे करें ऑनलाइन बुक

ग्राहक Alto K10 को 11,000 रुपये में ऑफलाइन Maruti Suzuki Arena के शोरूम से और ऑलाइन कंपनी के आधिकारिक बुकिंग पोर्टल से बुक करा सकते हैं।

Maruti Suzuki Alto K10 की बुकिंग चालू, Rs. 11,000 में घर बैठे करें ऑनलाइन बुक

Maruti Suzuki Alto K10 की अनुमानित कीमत 3.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है

ख़ास बातें
  • 8 मैनुअल और 4 ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वेरिएंट के साथ आ सकती है कार
  • 3.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है कीमत
  • ऑनलाइन और ऑफलाइन 11,000 रुपये में कर सकते हैं बुकिंग
विज्ञापन
Maruti Suzuki ने आज से अपनी लोकप्रिय बजट कार Alto K10 के लेटेस्ट मॉडल की बुकिंग ओपन कर दी है और अच्छी बात यह है कि इस कार को खरीदने के इच्छुक ग्राहक इसे घर बैठे ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। मारुति सुजुकी की नई Alto K10 को Maruti Suzuki Arena के शोरूम से भी बुक किया जा सकता है। बुकिंग के लिए ग्राहकों को 11,000 रुपये का भुगतान करना होगा। कार को कई एडवांस फीचर्स से लैस बनाया गया है, जिसमें Android Auto और Apple CarPlay से लैस 7-इंच का बड़ा इन्फोटेनमेंट डिस्प्ले, रियर पार्किंग सेंसर, ABS, EBD, डुअल फ्रंट एयरबैग्स आदि शामिल हैं। 

नई Maruti Alto को Alto 800 से ऊपर रखा जाएगा और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी अनुमानित कीमत 3.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। कार को कुल 12 वेरिएंट्स में पेश किया जाएगा, जिनमें से 8 मैनुअल ट्रांसमिशन ऑप्शन से लैस होंगे, जिनमें STD, STD(O), LXI, LXI(O), VXI, VXI(O), VXI+ और VXI+(O) शामिल हैं। इसके अलावा, 4 वेरिएंट्स ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आएंगे, जिनमें VXI, VXI(O), VXI+ और VXI+(O) शामिल हैं।

Maruti Suzuki द्वारा Alto K10 का एक CNG वेरिएंट भी पेश किया जा सकता है, जैसा मारुति अपने ज्यादातर कारों में देती आई है। कार को सॉलिड व्हाइट, ग्रेनाइट ग्रे, सिल्की व्हाइट, सिजलिंग रेड, स्पीडी ब्लू और अर्थ गोल्ड कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।

ग्राहक इस कार को 11,000 रुपये में ऑफलाइन Maruti Suzuki Arena के शोरूम से और ऑनलाइन कंपनी के आधिकारिक बुकिंग पोर्टल से बुक करा सकते हैं।

TOI के अनुसार, कार में नेक्स्ट-जेन ऑल्टो में 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर NA पेट्रोल इंजन दिए जाने की उम्मीद है, जो 65.7 bhp की पावर और 89 Nm का पीक टॉर्क पैदा करने में सक्षम होगा। एक 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और एक AMT ऑफर किया जाएगा। इसके अलावा, यह भी बताया गया है कि नई ऑल्टो के10 मौजूदा मॉडल की तुलना में बड़ी होगी। इसकी लंबाई 3,530mm, चौड़ाई 1,490mm, ऊंचाई 1,520mm और व्हीलबेस 2,380mm बताया गया है।

इंटीरियर की बात करें तो नई ऑल्टो के10 में कथित तौर पर Android Auto और Apple CarPlay कनेक्टिविटी के साथ 7.0-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलने की उम्मीद है। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डुअल फ्रंट एयरबैग, रिवर्स पार्किंग सेंसर और ABS के साथ EBD भी शामिल हो सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  2. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  3. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  4. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  6. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  7. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  8. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  9. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  10. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »