Maruti Suzuki की ऑल्टो ने पार किया 45 लाख कस्टमर्स का आंकड़ा

इसे लॉन्च किए दो दशक से ज्यादा बीत चुके हैं। कंपनी ने कस्टमर्स की जरूरतों के हिसाब से पिछले कुछ वर्षों में इसमें कई बदलाव किए हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 अगस्त 2023 15:49 IST
ख़ास बातें
  • इसे लॉन्च किए दो दशक से ज्यादा बीत चुके हैं
  • इसमें 1.0 लीटर डुअलजेट पेट्रोल इंजन है
  • Alto K10 का प्राइस 3.99 लाख रुपये से 5.96 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है

कंपनी ने कस्टमर्स की जरूरतों के हिसाब से पिछले कुछ वर्षों में इसमें कई बदलाव किए हैं

देश की सबसे बड़ी कार मेकर Maruti Suzuki की अफोर्डेबल कार Alto ने 45 लाख कस्टमर्स का आंकड़ा पार कर लिया है। इसे लॉन्च किए दो दशक से ज्यादा बीत चुके हैं। कंपनी ने कस्टमर्स की जरूरतों के हिसाब से पिछले कुछ वर्षों में इसमें कई बदलाव किए हैं। इसके अभी Alto K10 वर्जन की बिक्री की जा रही है। 

इसने 2004 में देश की सबसे अधिक बिकने वाली कार का तमगा हासिल किया था। यह फ्यूल एफिशिएंट होने के साथ ही मेंटेनेंस के लिहाज से भी कम खर्च वाली है। Alto K10 का प्राइस 3.99 लाख रुपये से 5.96 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। इसमें 1.0 लीटर डुअलजेट पेट्रोल इंजन है जो 66 bhp की पावर और 89 Nm का टॉर्क देता है। इसे फाइव स्पीड मैनुअल और फाइव स्पीड AMT वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है। इसका CNG वेरिएंट भी उपलब्ध है। इस बारे में मारूति सुजुकी के सीनियर एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, Shashank Srivastava ने कहा, "पिछले दो दशकों में ऑल्टो ने हमारे कस्टमर्स के साथ एक मजबूत कनेक्शन बनाया है। हम 45 लाख कस्टमर्स की उपलब्धि हासिल कर गर्व महसूस कर रहे हैं। यह कस्टमर्स के कंपनी पर भरोसे का प्रमाण है। ऑल्टो ने ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में नए मापदंड तय किए हैं और देश की पसंदीदा कार के तौर पर इसका दबदबा है। हमें विश्वास है कि यह लाखों कस्टमर्स को खुश करना जारी रखेगी।"  

हाल ही में कंपनी ने पांच डोर वाली Jimny की डिलीवरी शुरू की थी। इस वर्ष के ऑटो एक्सपो में इसे पेश किया गया था। इसका प्राइस 12.74 लाख रुपये से 15.05 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। इसके लिए कंपनी को 30,000 से अधिक बुकिंग मिली हैं। कंपनी के गुरूग्राम के प्लांट में Jimny की मैन्युफैक्चरिंग की जा रही है। इसकी बिक्री मारूति सुजुकी के Nexa आउटलेट्स के जरिए होगी। इसके लिए वेटिंग पीरियड छह से आठ महीने का है। कंपनी की इस ऑफ-रोडर को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 

इसमें 462 cc का 4 सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 104.8 पीएस की पावर और 4000 आरपीएम पर 134.2 एनएम का टॉर्क जनरेट जेनरेट करता है। इसका फ्यूल टैंक 40 लीटर का है। यह फाइव स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और फोर स्पीड AT के विकल्प के साथ है। मारूति ने Jimny में 22.86 सेमी का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्रूज कंट्रोल, पुश स्टार्ट और स्टॉप, क्लाइमेट कंट्रोल, पावर विंडो, डिजिटल लॉक और टेकोमीटर दिए गए है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  2. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  3. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  2. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  3. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  4. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  5. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  8. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  9. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  10. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.