• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • मारुति की कारों पर मिल रहा भारी डिस्काउंट, अगले महीने से बढ़ जाएंगी कीमतें

मारुति की कारों पर मिल रहा भारी डिस्काउंट, अगले महीने से बढ़ जाएंगी कीमतें

मारुति सुजुकी की बड़ी संख्या में बिकने वाली Alto K10 पर सबसे अधिक 52,000 रुपये तक के बेनेफिट मिल रहे हैं

मारुति की कारों पर मिल रहा भारी डिस्काउंट, अगले महीने से बढ़ जाएंगी कीमतें

कंपनी अपनी अधिकतर कारों पर डिस्काउंट और ऑफर्स की पेशकश कर रही है

ख़ास बातें
  • स्विफ्ट हैचबैक और डिजायर पर 32,000 रुपये तक का डिस्काउंट है
  • कंपनी अगले वर्ष की शुरुआत से अपनी कारों के प्राइसेज बढ़ाएगी
  • कुछ अन्य ऑटोमोबाइल कंपनियां भी प्राइसेज बढ़ा सकती हैं
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी कार मेकर Maruti Suzuki ने जनवरी से अपनी कारों के प्राइसेज बढ़ाने की घोषणा की है। हालांकि, इससे पहले कंपनी अपनी अधिकतर कारों पर भारी डिस्काउंट और ऑफर्स की पेशकश कर रही है। इसमें कैश डिस्काउंट, कॉरपोरेट डिस्काउंट, एक्सचेंज बेनेफिट और मुफ्त एक्सेसरीज या सर्विसेज शामिल हैं। 

कंपनी की स्मॉल कार Alto K10 पर सबसे अधिक 52,000 रुपये तक के बेनेफिट मिल रहे हैं। इसमें 30,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये तक का कॉरपोरेट डिस्काउंट शामिल है। इसके ऑटोमैटिक वेरिएंट पर 22,000 रुपये और CNG वेरिएंट पर लगभग 45,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है। मारुति की Celerio पर 45,000 रुपये से कुछ अधिक के बेनेफिट मिल रहे हैं। इस हैचबैक के CNG वेरिएंट पर 45,100 रुपये, मैनुअल वेरिएंट पर 36,000 रुपये और और ऑटोमैटिक पर 21,000 रुपये तक का डिस्काउंट है।

मारुति की WagonR पर 42,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। स्विफ्ट हैचबैक और डिजायर पर 32,000 रुपये तक के डिस्काउंट की पेशकश की जा रही है। कंपनी अगले वर्ष की शुरुआत से अपनी कारों के प्राइसेज बढ़ाने की तैयारी कर रही है। मारुति ने बताया कि इन्फ्लेशन और हाल के रेगुलेटरी नियमों से कॉस्ट बढ़ने के कारण उसे यह फैसला लेना पड़ा है। सितंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट लगभग चार गुना बढ़कर 2,061 करोड़ रुपये से अधिक रहा था। कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया, "इन्फ्लेशन और हाल के रेगुलेटरी नियमों के कारण कंपनी पर कॉस्ट बढ़ने का प्रेशर है। इस वजह से इसका कुछ भार प्राइस बढ़ाने के जरिए कम करना जरूरी हो गया है। कंपनी ने अगले वर्ष जनवरी से प्राइस में बढ़ोतरी करने की योजना बनाई है। यह कारों के मॉडल्स के अनुसार अलग होगी।" 

कुछ अन्य ऑटोमोबाइल कंपनियां भी अपनी कारों के प्राइस बढ़ा सकती है। टू-व्हीलर मेकर हीरो मोटोकॉर्प ने भी बाइक और स्कूटर के प्राइसेज बढ़ाने की घोषणा की है। मारुति सुजुकी की नवंबर में बिक्री बढ़कर लगभग 1.60 लाख यूनिट्स की रही। यह पिछले वर्ष इसी महीने की तुलना में लगभग 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। कंपनी को इस वर्ष Baleno और Grand Vitara के नए वेरिएंट्स के लॉन्च से बिक्री बढ़ाने में मदद मिली है। पिछले महीने कंपनी की बिक्री 1,59,044 यूनिट्स की रही। यह पिछले वर्ष के इसी महीने में 1,39,184 यूनिट्स थी।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  2. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  3. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  5. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  6. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  7. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  8. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  9. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  10. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »