OTT ऐप के कस्टमर केयर नंबर पर किया था कॉल, गवां दिए Rs. 1.5 लाख!

पश्चिम बेंगलुरु के बसवेश्वरनगर के निवासी अनिरुद्ध (बदला हुआ नाम) ने पुलिस को बताया कि 27 जनवरी को उनसे 1.5 लाख रुपये की ठगी हुई।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 फरवरी 2024 21:31 IST
ख़ास बातें
  • एक व्यक्ति के OTT ऐप पर आ रही थी समस्या
  • इंटरनेट पर ढूंढ़ा कस्टमर केयर नंबर लेकिन वो नकली निकला
  • स्कैमर्स ने टॉप-अप रिचार्ज के नाम पर लूटे पैसे
एक 68 वर्षीय व्यक्ति ने एक OTT (ओवर-द-टॉप सर्विसेज) कंपनी के कस्टमर केयर को कॉल किया, लेकिन साइबर क्रिमिनल्स ने उनके 1.5 लाख रुपये पर हाथ साफ कर दिया। मामला पश्चिम बंगाल का है, जहां एक व्यक्ति ने OTT ऐप में समस्या के चलते उस प्लेटफॉर्म के ग्राहक सेवा को कॉल किया, लेकिन असल में वो फोन नंबर साइबर क्रिमिनल्स का था। OTT से संबंधित यह पहला स्कैम नहीं है। इससे पहले एक महिला से OTT कंटेंट को लाइक कर पैसा कमाने के नाम पर 1.2 लाख रुपये लूटे गए थे।

TOI के अनुसार, पश्चिम बेंगलुरु के बसवेश्वरनगर के निवासी अनिरुद्ध (बदला हुआ नाम) ने पुलिस को बताया कि 27 जनवरी को उनसे 1.5 लाख रुपये की ठगी हुई। अनिरुद्ध के पास ओटीटी ऐप की मेंबरशिप थी, लेकिन उनके टीवी कंटेंट स्ट्रीमिंग में समस्या आ रही थी। ऐसे में उन्होंने ओटीटी कस्टमर केयर में शिकायत करने का फैसला किया और इंटरनेट पर नंबर खोजा।
Advertisement

उनका कहना है कि उन्हें एक वेबपेज पर ओटीटी कंपनी का कस्टमर नंबर मिला। इस नंबर पर कॉल मिलाने पर व्यक्ति ने कहा कि कंपनी का कोई अधिकारी उन्हें कुछ देर में संपर्क करेंगे और कॉल काट दी। 

तदनुसार, अनिरुद्ध को दूसरे नंबर से कॉल आया। इस बार भी कॉल करने वाले ने खुद को ओटीटी कंपनी का एक्जीक्यूटिव बताया और उसकी सब्सक्रिप्शन की जानकारी जुटा ली। बाद में, कॉल करने वाले ने ऐसा व्यवहार किया मानो वह सिस्टम में समस्या की जांच कर रहा हो और अनिरुद्ध से कहा कि समस्या को हल करने के लिए उसे 10 रुपये (रिचार्ज के रूप में) का भुगतान करना होगा।
Advertisement

रिपोर्ट आगे बताती है कि स्कैमर ने अनिरुद्ध को एक मोबाइल नंबर भेजा और कहा कि उस नंबर पर टॉप-अप रिचार्ज का भुगतान करना होगा। उन्होंने अनिरुद्ध को अपना डिजिटल पेमेंट ऐप खोलने और मोबाइल नंबर पर पैसे ट्रांसफर करने वाले ऑप्शन में मोबाइल नंबर दर्ज करने के लिए कहा। फिर उन्होंने अनिरुद्ध से अमाउंट वाले सेक्शन में अपने मोबाइल नंबर के पहले पांच अंक और नोट सेक्शन में अपना नाम दर्ज करने को कहा।
Advertisement

अनिरुद्ध ने स्कैमर से कहा कि अमाउंट सेक्शन में मोबाइल नंबर के पांच अंक क्यों डालना है, तो स्कैमर ने कहा कि यह टॉप-अप रिचार्ज की प्रक्रिया है। अनिरुद्ध द्वारा फोन नंबर के शुरुआती पांच अंक, यानी 97,411 डालने के बाद उनके अकाउंट से इतने ही पैसे डेबिट हो गए।

रिपोर्ट के अनुसार, पैसे कटने पर अनिरुद्ध घबरा गए और उन्होंने जानना चाहा कि उनके अकाउंट से पैसे क्यों काटे गए। स्कैमर ने दावा किया कि यह एक तकनीकी समस्या के कारण था और वादा किया कि पैसा उनके अकाउंट में वापस जमा कर दिए जाएंगे। 
Advertisement

स्कैम यहीं नहीं रुका, इसके बाद स्कैमर ने कथित तौर पर अनिरुद्ध से Google Play से एक रिमोट डेस्कटॉप ऐप डाउनलोड कराया और उनसे बातचीत करते हुए अतिरिक्त 49,989 रुपये निकाल लिए।
Advertisement

इसके बाद स्कैम की भनक पड़ने पर उन्होंने कॉल काटने के बाद बैंक से इसकी शिकायत की। उनका बैंक अकाउंट तो फ्रीज कर दिया गया, लेकिन पुलिस का कहना है कि करीब सात दिन बाद शिकायत करने के चलते क्रिमिनल्स को अब ट्रेस करना मुश्किल है। हालांकि, पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच चालू कर दी गई है।

हाल ही में OTT से संबंधित एक अन्य मामला सामने आया था, जहां YouTube पर OTT कंटेंट देखने के साथ पैसा कमाने के झांसे में फंसकर एक महिला ने 12 लाख रुपये गंवाने का दावा किया। महिला ने पुलिस को बताया कि उसे एक व्यक्ति ने यूट्यूब पर ओटीटी कंटेंट देखकर पैसा कमाने की स्कीम बताई। उसे वादा किया गया कि यदि वे कंटेंट लाइक करती हैं और अधिक निवेश करती हैं या अधिक व्यूअर्स ला सकती हैं, तो उसकी और अधिक कमाई होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Scam, OTT SCam, scammer
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  2. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  3. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  4. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  5. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  6. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  8. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  2. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  4. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  5. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  6. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  7. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  8. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
  10. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.