• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • OTT Fraud: YouTube पर कंटेंट देखने के नाम पर गंवा दिए Rs. 12 लाख, इस स्कैम से आप भी रहें सावधान!

OTT Fraud: YouTube पर कंटेंट देखने के नाम पर गंवा दिए Rs. 12 लाख, इस स्कैम से आप भी रहें सावधान!

लालबाजार के अधिकारियों ने आगाह किया कि इस तरह की धोखाधड़ी आमतौर पर टेलीग्राम, वाइबर, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप जैसे ऐप पर एक अनचाहे मैसेज से शुरू होती है।

OTT Fraud: YouTube पर कंटेंट देखने के नाम पर गंवा दिए Rs. 12 लाख, इस स्कैम से आप भी रहें सावधान!
ख़ास बातें
  • YouTube पर OTT कंटेंट देखने के साथ पैसा कमाने का दिया था झांसा
  • निवेश करने पर Telegram ग्रुप में भी जोड़ा
  • बाद में पूरी तरह से बंद कर दिया कम्युनिकेशन
विज्ञापन
YouTube पर OTT कंटेंट देखने के साथ पैसा कमाने के झांसे में फंसकर एक महिला ने 12 लाख रुपये गंवाने का दावा किया है। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज की है कि उसे एक व्यक्ति ने यूट्यूब पर ओटीटी कंटेंट देखकर पैसा कमाने की स्कीम बताई। उसे वादा किया गया कि यदि वे कंटेंट लाइक करती हैं और अधिक निवेश करती हैं या अधिक व्यूअर्स ला सकती हैं, तो उसकी और अधिक कमाई होगी।

TOI के अनुसार, ठाकुरपुकुर निवासी इस महिला ने पुलिस पर शिकायत दर्ज की है, जिसके बाद पुलिस ने एक सैयद अहमत नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। महिला ने पुलिस को बताया कि अहमत ने उससे यूट्यूब चैनल पर ओटीटी कंटेंट देखने के नाम पर 12 लाख रुपये ठगे हैं। पुलिस ने कहा कि पीड़िता को रियायतें और बड़ी कमाई का वादा किया गया था यदि वे कंटेंट लाइक करती हैं या अधिक दर्शक ला सकती है। 

महिला द्वारा इस झांसे में आने के बाद उसने इस स्कीम पर निवेश कर दिया, जिसके बाद उसे एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया गया। लेकिन महिला का कहना है कि बाद में आरोपी ने कम्युनिकेशन पूरी तरह से बंद कर दिया।

रिपोर्ट आगे बताती है कि इस मामले पर पुलिस का कहना है कि “हमने मनी ट्रेल का पता लगाया और आरोपियों को इस मामले से जोड़ा।"

एक अधिकारी ने कहा, "हम इस मामले में शामिल अन्य लोगों को पकड़ने के लिए मामले की आगे जांच कर रहे हैं।"

लालबाजार के अधिकारियों ने आगाह किया कि इस तरह की धोखाधड़ी आमतौर पर टेलीग्राम, वाइबर, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप जैसे ऐप पर एक अनचाहे मैसेज से शुरू होती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Fraud, OTT Fraud
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »