Mahindra की SUV की बिक्री 18 प्रतिशत बढ़ी, Thar, XUV700 की जोरदार डिमांड

पिछले महीने कंपनी ने SUV की 41,008 यूनिट्स बेची हैं। पिछले वर्ष के इसी महीने में यह बिक्री 34,694 यूनिट्स की थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 मई 2024 19:28 IST
ख़ास बातें
  • पिछले महीने कंपनी ने SUV की 41,008 यूनिट्स बेची हैं
  • हाल ही में इसने XUV 3XO को लॉन्च किया था
  • इसे मैनुअल गियरबॉक्स या ऑटोमैटिक वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है

इसकी बिक्री को हाल ही में लॉन्च की गई कॉम्पैक्ट SUV XUV 3XO से भी रफ्तार मिल सकती है

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Mahindra & Mahindra की अप्रैल में स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) की बिक्री वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 18 प्रतिशत बढ़ी है। पिछले महीने कंपनी ने SUV की 41,008 यूनिट्स बेची हैं। पिछले वर्ष के इसी महीने में यह बिक्री 34,694 यूनिट्स की थी। 

कंपनी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि अप्रैल में उसने यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट में पैसेंजर व्हीकल्स की 41,542 यूनिट्स की बिक्री की है। इसमें देश में बिक्री के साथ ही एक्सपोर्ट भी शामिल है। महिंद्रा एंड महिंद्रा को आगामी महीनों में भी सेल्स की रफ्तार बरकरार रहने की उम्मीद है। इसकी बिक्री को हाल ही में लॉन्च की गई कॉम्पैक्ट SUV XUV 3XO से भी रफ्तार मिल सकती है। कंपनी की ऑटोमोटिव डिविजन के वाइस प्रेसिडेंट, Veejay Nakra ने कहा कि कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में XUV 3XO को बड़ी सफलता मिल सकती है। 

XUV 3XO का प्राइस 7.49 लाख रुपये से 15.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसका मुकाबला Maruti Suzuki की Brezza, Tata Motors की Nexon, Hyundai की Venue और Kia की Sonet से होगा। XUV 3XO में इंजन के तीन विकल्प हैं। इनमें दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन वाले वेरिएंट है। इसे मैनुअल गियरबॉक्स या ऑटोमैटिक वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है। कंपनी ने इस सेगमेंट में पहली बार पैनोरैमिक सनरूफ दी है। इसमें फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर हैं। इसका 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन 109 bhp की अधिकतम पावर और 200 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसके अलावा 1.2 लीटर GDi पेट्रोल इंजन 129 bhp की अधिकतम पावर और 230 Nm का पीक टॉर्क देता है। इसके 1.5 लीटर डीजल इंजन की अधिकतम पावर 115 bhp और पीक टॉर्क 300 Nm का है। 

इसमें सात स्पीकर वाला सराउंड सिस्टम नौ बैंड इक्वालाइजर के साथ है। इस SUV में सेफ्टी के लिए छह एयरबैग्स और ADAS लेवल 2 दिए गए हैं। इसके अलावा 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और हिल होल्ड कंट्रोल जैसे फीचर्स हैं। इसमें सभी सीट्स के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर है। SUV सेगमेंट कंपनी Scorpio-N और Scorpio Classic के अलावा XUV700, XUV300, Thar, Bolero, Bolero Neo और XUV400 EV की बिक्री करती है। महिंद्रा ने Scorpio-N और Scorpio Classic के प्रोडक्शन को बढ़ाया है जिससे इनका वेटिंग पीरियड कम हुआ है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 में मिल सकता है 6.59 इंच फ्लैट डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट
  2. Realme P4R 5G vs Moto G37 Power vs Redmi 15 5G: कौन बेहतर?
  3. Motorola Edge 70 Pro+ की आज से सेल शुरू: 50MP के 4 कैमरे, 6500mAh बैटरी और 256GB स्टोरेज
  4. 8,000mAh की बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Tecno Pova 8, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. गेमर्स की हो गई बल्ले-बल्ले! इस प्लेटफॉर्म पर फ्री मिल रहे हैं कई महंगे गेम्स, Final Fantasy 16 भी शामिल
#ताज़ा ख़बरें
  1. गेमर्स की हो गई बल्ले-बल्ले! इस प्लेटफॉर्म पर फ्री मिल रहे हैं कई महंगे गेम्स, Final Fantasy 16 भी शामिल
  2. 8,000mAh की बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Tecno Pova 8, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Motorola Edge 70 Pro+ की आज से सेल शुरू: 50MP के 4 कैमरे, 6500mAh बैटरी और 256GB स्टोरेज
  4. लैपटॉप बैग में, Mouse जेब में! Logitech का नया Foldable Mouse हुआ लॉन्च
  5. क्या है सरकार का Project Ganga? गांव-गांव पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, युवाओं को मिलेगा रोजगार
  6. बिना कोई ऐप डाउनलोड किए डॉक्यूमेंट स्कैन कैसे करें? जानें आसान तरीका
  7. Vivo का Zeiss कैमरा सेटअप वाला प्रीमियम फोन ₹8,700 सस्ता, यहां मिलेगी ये धांसू डील!
  8. देश में मोदी सरकार के 12 वर्षों में मोबाइल डेटा की कॉस्ट 97 प्रतिशत घटी
  9. स्मार्ट फीचर्स और मोबाइल कनेक्टिविटी वाला Xiaomi Vacuum Cleaner लॉन्च, जानें कीमत
  10. इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग में हुई गिरावट, मेमोरी पार्ट्स महंगे होने का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.