Mahindra ने लॉन्च की XUV 3XO, 7.49 लाख रुपये का शुरुआती प्राइस

इसका मुकाबला Maruti Suzuki की Brezza, Tata Motors की Nexon, Hyundai की Venue और Kia की Sonet से होगा

Mahindra ने लॉन्च की XUV 3XO, 7.49 लाख रुपये का शुरुआती प्राइस

इसमें फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेंगे

ख़ास बातें
  • XUV 3XO में इंजन के तीन विकल्प हैं
  • कंपनी ने इस सेगमेंट में पहली बार पैनोरैमिक सनरूफ दी है
  • इसे मैनुअल गियरबॉक्स या ऑटोमैटिक वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है
विज्ञापन
बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Mahindra & Mahindra ने चार मीटर से कम SUV XUV 3XO को लॉन्च किया है। इसका प्राइस 7.49 लाख रुपये से 15.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसका मुकाबला Maruti Suzuki की Brezza, Tata Motors की Nexon, Hyundai की Venue और Kia की Sonet से होगा। 

XUV 3XO में इंजन के तीन विकल्प हैं। इनमें दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन वाले वेरिएंट है। इसे मैनुअल गियरबॉक्स या ऑटोमैटिक वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है। कंपनी ने इस सेगमेंट में पहली बार पैनोरैमिक सनरूफ दी है। इसमें फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेंगे। इसका 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन 109 bhp की अधिकतम पावर और 200 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसके अलावा 1.2 लीटर GDi पेट्रोल इंजन 129 bhp की अधिकतम पावर और 230 Nm का पीक टॉर्क देता है। इसके 1.5 लीटर डीजल इंजन की अधिकतम पावर 115 bhp और पीक टॉर्क 300 Nm का है। 

इसमें सात स्पीकर वाला सराउंड सिस्टम नौ बैंड इक्वालाइजर के साथ है। इस SUV में सेफ्टी के लिए छह एयरबैग्स और ADAS लेवल 2 दिए गए हैं। इसके अलावा 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और हिल होल्ड कंट्रोल जैसे फीचर्स हैं। इसमें सभी सीट्स के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर हैं। SUV सेगमेंट कंपनी Scorpio-N और Scorpio Classic के अलावा XUV700, XUV300, Thar, Bolero, Bolero Neo और XUV400 EV की बिक्री करती है। इसकी Scorpio-N और Scorpio Classic की एक लाख से अधिक बुकिंग लंबित हैं। कंपनी को इन दोनों SUV के लिए प्रत्येक महीने लगभग 16,000 यूनिट्स की बुकिंग मिलती हैं। 

महिंद्रा ने Scorpio-N और Scorpio Classic के प्रोडक्शन को बढ़ाया है जिससे इनका वेटिंग पीरियड घटा है। Scorpio N के प्राइसेज 13.26 लाख रुपये से 24.54 लाख रुपये के बीच हैं। यह पांच वेरिएंट्स -  Z2, Z4, Z6, Z8 और Z8L में उपलब्ध है। ये सभी वेरिएंट्स पेट्रोल और डीजल दोनों विकल्पों में हैं। यह SUV 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और 2.2 लीटर डीजल इंजन के विकल्प में है। इसका पेट्रोल इंजन 197 bhp की अधिकतम पावर और 380 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट देता है। पिछले वर्ष कंपनी ने इलेक्ट्रिक SUV XUV400 को लॉन्च किया था। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज 450 किलोमीटर से कुछ अधिक है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »