• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • LYNE ने भारत में लॉन्च किए पावरबैंक और नेकबैंड स्टाइल ब्लूटूथ ईयरफोन्स, कीमत Rs 899 से शुरू

LYNE ने भारत में लॉन्च किए पावरबैंक और नेकबैंड-स्टाइल ब्लूटूथ ईयरफोन्स, कीमत Rs 899 से शुरू

LYNE Powerbox 16 की कीमत 1,949 रुपये और LYNE Rover 25 की भारत में कीमत 899 रुपये रखी गई है।

LYNE ने भारत में लॉन्च किए पावरबैंक और नेकबैंड-स्टाइल ब्लूटूथ ईयरफोन्स, कीमत Rs 899 से शुरू

Photo Credit: LYNE Originals

ख़ास बातें
  • LYNE Powerbox 16 की कीमत 1,949 रुपये है
  • LYNE Rover 25 की भारत में कीमत 899 रुपये रखी गई है
  • ये दोनों प्रोडक्ट Lyne Originals की आधिकारिक वेबसाइट पर खरीदे जा सकते हैं
विज्ञापन
Lyne Originals ने भारती में दो नए प्रोडक्ट, LYNE Powerbox 16 और LYNE Rover 25 नेकबैंड लॉन्च किए हैं। कंपनी का दावा है कि ये डिवाइस तेज चार्जिंग और लंबे म्यूजिक प्लेबैक जैसे फीचर्स के साथ आते हैं। Powerbox 16 एक 10,000mAh बैटरी वाला पावरबैंक है, जो 22.5W PD आउटपुट और 15W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है। वहीं, Rover 25 एक ब्लूटूथ नेकबैंड है, जो 40 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक और 50 घंटे का टॉकटाइम देने का दावा करता है।
 

LYNE Powerbox 16, Rover 25 price in India, availability

LYNE Powerbox 16 की कीमत 1,949 रुपये और LYNE Rover 25 की भारत में कीमत 899 रुपये रखी गई है। ये दोनों प्रोडक्ट Lyneoriginals की आधिकारिक वेबसाइट और अन्य ऑनलाइन व ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध हैं।
 

LYNE Powerbox 16 specifications

LYNE Powerbox 16 एक 10,000mAh बैटरी वाला कॉम्पैक्ट और पोर्टेबल पावरबैंक है, जो ट के दौरान भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें 22.5W PD आउटपुट और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे स्मार्टफोन और अन्य डिवाइसेस को तेज़ी से चार्ज किया जा सकता है। USB-C पोर्ट के साथ यह कई चार्जिंग प्रोटोकॉल को सपोर्ट करता है, जिससे इसे विभिन्न डिवाइसेस के साथ इस्तेमाल करना आसान हो जाता है। बैटरी स्तर की जानकारी के लिए इसमें LED इंडिकेटर दिया गया है। यह दो रंगों—ब्लैक और ग्रीन में उपलब्ध है।
 

LYNE Rover 25 specifications

LYNE Rover 25 एक ब्लूटूथ नेकबैंड है, जो 40 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक और 50 घंटे तक टॉकटाइम प्रदान करता है। इसमें ब्लूटूथ 5.3 टेक्नोलॉजी दी गई है, जो स्थिर कनेक्टिविटी और बेहतर बैटरी ऑप्टिमाइजेशन सुनिश्चित करती है। टच फंक्शन की मदद से म्यूजिक और कॉल को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है, जबकि 12 मीटर तक की वायरलेस रेंज इसे मूवमेंट के दौरान भी उपयोगी बनाती है। टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट की सुविधा दी गई है, जिससे इसे तेज़ी से चार्ज किया जा सकता है। यह ब्लू, ब्लैक और ग्रे रंगों में उपलब्ध है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Lyne Originals, LYNE Powerbox 16, LYNE Rover 25
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »