Lyne Originals ने भारत में लॉन्च किए चार नए ऑडियो प्रोडक्ट्स, कीमत Rs 199 से शुरू

इन प्रोडक्ट्स की बिक्री देशभर में शुरू हो गई है। ग्राहक इन्हें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स और ऑफलाइन मोबाइल एक्सेसरी आउटलेट्स से खरीद सकते हैं।

Lyne Originals ने भारत में लॉन्च किए चार नए ऑडियो प्रोडक्ट्स, कीमत Rs 199 से शुरू

Photo Credit: LYNE Originals

ख़ास बातें
  • Rover 49 नेकबैंड और CoolPods 3 Pro TWS ईयरबड्स को किया गया लॉन्च
  • JukeBox 6 Pro ब्लूटूथ स्पीकर और Photon 34 वायर्ड ईयरफोन्स भी शामिल
  • इनमें ENC, ANC, Type-C चार्जिंग, मल्टीपल कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलते है
विज्ञापन
ऑडियो एक्सेसरीज ब्रांड Lyne Originals ने भारत में अपने चार नए प्रोडक्ट्स पेश किए हैं। इस लाइनअप में Rover 49 नेकबैंड, CoolPods 3 Pro TWS ईयरबड्स, JukeBox 6 Pro ब्लूटूथ स्पीकर और Photon 34 वायर्ड ईयरफोन्स शामिल हैं। ये प्रोडक्ट्स कंपनी की स्मार्ट ऑडियो सीरीज का हिस्सा हैं, जिन्हें अलग-अलग यूजकेस, जैसे म्यूजिक, गेमिंग, कॉलिंग और वर्क को ध्यान में रखकर बनाया गया है। चारों डिवाइसेज में अलग-अलग कैटेगरी के लिए जरूरी फीचर्स दिए गए हैं, जैसे ENC, ANC, Type-C चार्जिंग, हाई बैकअप और मल्टीपल कनेक्टिविटी ऑप्शन।

इन प्रोडक्ट्स की बिक्री देशभर में शुरू हो गई है। ग्राहक इन्हें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स और ऑफलाइन मोबाइल एक्सेसरी आउटलेट्स से खरीद सकते हैं। इंट्रोडक्टरी कीमतें इस तरह तय की गई हैं, Rover 49 Neckband की कीमत 549 रुपये, CoolPods 3 Pro 1049 रुपये, JukeBox 6 Pro 899 रुपये और Photon 34 Earphones 199 रुपये। इसके अलावा, ब्रांड ने एक प्रमोशनल ऑफर भी रखा है, जो भी यूजर Rover 49 Neckband के 20 यूनिट खरीदता है, उसे एक फ्री हेलमेट दिया जाएगा।

Rover 49 Neckband को 60 घंटे की बैटरी बैकअप और 1600 घंटे के स्टैंडबाय टाइम के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें 10.2mm ड्राइवर और Bluetooth 5.4 मिलता है। कॉल और म्यूजिक दोनों के लिए इसमें ENC सपोर्ट भी है। यह डिवाइस तीन कलर वेरिएंट में आएगा।

CoolPods 3 Pro एक ट्रू वायरलेस सॉल्यूशन है, जिसमें Bluetooth 5.4, 40 घंटे का टोटल बैकअप, Hall Switch फंक्शन और Game Mode जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसमें ANC, ENC और क्वाड माइक्रोफोन का सेटअप दिया गया है। साउंड के लिए 12mm ड्राइवर का इस्तेमाल किया गया है।

JukeBox 6 Pro स्पीकर Bluetooth 5.3 पर चलता है और इसमें 10W आउटपुट के साथ 6 घंटे का म्यूजिक टाइम मिलता है। इसमें USB, AUX और TF कार्ड स्लॉट भी दिए गए हैं। फोन रखने के लिए इन-बिल्ट होल्डर का फीचर भी दिया गया है। स्पीकर पांच कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

Photon 34 Wired Earphones को Type-C कनेक्टर के साथ लाया गया है। इसमें 10mm ड्राइवर यूनिट, 1.2 मीटर वायर, डायनामिक बास और हाई-डेफिनिशन माइक दिया गया है। यह ईयरफोन कॉल्स, मीटिंग्स और म्यूजिक के लिए बेसिक लेकिन कंफर्टेबल ऑप्शन हो सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Lyne Originals
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 17T जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट
  2. Honor Magic 9 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 8,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Apple कर रहा आईफोन एंटी स्नैचिंग फीचर पर काम, चोरी होने पर होगा अपने आप लॉक, जानें सबकुछ
  4. स्क्रू कसने और खोलने का काम होगा आसान, Xiaomi ने लॉन्च किया नया स्मार्ट इलेक्ट्रिक टूल
  5. Lava Bold N2 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  6. Jio ने पेश किया OTT Pass, 30GB डाटा के साथ 12+ OTT ऐप, लाइव चैनल के साथ ऐसे फायदे, जानें कीमत
  7. बढ़ते AI मार्केट ने की Samsung कर्मचारियों की चांदी, बोनस में मिलेंगे ₹3.28 करोड़!
  8. Oppo Find X10 में मिल सकती है 8,000mAh की दमदार बैटरी
  9. सरकार दे रही फ्री Cyber Security Course, सिर्फ 2.5 घंटे में मिलेगा सर्टिफिकेट, ऐसे करें अप्लाई
  10. Amazon Echo Dot Max, Echo Studio 3 गुना ज्यादा Bass और Dolby Atmos के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »