लग्जरी कारों की बढ़ी डिमांड, ऑडी, मर्सिडीज की फेस्टिव सीजन में रिकॉर्ड सेल्स

इस वर्ष ओणम से लेकर दिवाली तक इन कंपनियों के लिए फेस्टिव सीजन अच्छा रहा है। नई कारों के लॉन्च, कंज्यूमर सेंटीमेंट मजबूत होने से डिमांड में तेजी आई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 नवंबर 2023 17:00 IST
ख़ास बातें
  • मर्सिडीज को उम्मीद है। इस वर्ष कंपनी की रिकॉर्ड सेल्स रहेगी
  • सप्लाई चेन में रुकावटों से कंपनी के लिए चुनौती बरकरार रह सकती है
  • Audi को A4, A6, Q3 और Q5 जैसे मॉडल्स के लिए मजबूत डिमांड मिल रही है

नई कारों के लॉन्च, कंज्यूमर सेंटीमेंट मजबूत होने से डिमांड में तेजी आई है

देश में लग्जरी कारों की डिमांड पिछले कुछ वर्षों में बढ़ी है। इस वर्ष फेस्टिव सीजन में प्रीमियम कारें बनाने वाली Audi और Mercedes ने रिकॉर्ड सेल्स की है। इस वर्ष इन कंपनियों के लिए डिमांड कमजोर रही थी। हालांकि, लग्जरी कार कंपनियों को फेस्टिव सीजन में इसकी कुछ भरपाई होने की उम्मीद है। 

इस वर्ष ओणम से लेकर दिवाली तक इन कंपनियों के लिए फेस्टिव सीजन अच्छा रहा है। नई कारों के लॉन्च, कंज्यूमर सेंटीमेंट मजबूत होने से डिमांड में तेजी आई है। जर्मनी की लग्जरी कार कंपनी मर्सिडीज बेंज ने दशहरा, धनतेरस और दिवाली पर कारों की रिकॉर्ड डिलीवरी की है। इससे कस्टमर्स के रिस्पॉन्स का संकेत मिल रहा है। मर्सिडीज को उम्मीद है। इस वर्ष कंपनी की रिकॉर्ड सेल्स रहेगी। हालांकि, सप्लाई चेन में रुकावटों से मर्सिडीज के लिए चुनौती बरकरार रह सकती है। इससे कंपनी के SUV के प्रोडक्शन पर असर पड़ सकता है। मर्सिडीज को नए और अपडेटेड मॉडल्स के लॉन्च से बिक्री की रफ्तार बढ़ाने में सहायता मिली है। कंपनी के पास पेट्रोल और डीजल इंजन वाले मॉडल्स के अलावा इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) भी हैं। 
Advertisement

इस वर्ष की शुरुआत में कंपनी ने कहा था कि वह टॉप-एंड वेरिएंट्स पर फोकस करेगी। कंपनी को इन वेरिएंट्स के लिए मजबूत डिमांड मिल रही है। इस कैटेगरी में मर्सिडीज के पास AMG SL55 Roadster, AMG GT 63 SE Performance और G-Class जैसे मॉडल हैं। कंपनी का दावा है कि देश में बिकने वाले उसके प्रत्येक चार व्हीकल्स में से एक टॉप-एंड व्हीकल होता है। 

हाल ही में कंपनी ने बताया था कि उसकी देश में चार नए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लॉन्च करने की योजना है। मर्सिडीज को 2027 तक अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स ( EV) की कुल सेल्स में भारत से लगभग 25 प्रतिशत योगदान मिलने की उम्मीद है। भारतीय मार्केट में मर्सिडीज चार लग्जरी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, EQS, EQB, EQC और EQS AMG बेचती है। लग्जरी कार मार्केट की बड़ी कंपनियों में से एक Audi को A4, A6, Q3 और Q5 जैसे मॉडल्स के लिए मजबूत डिमांड मिल रही है। मौजूदा वर्ष की पहली छमाही में कंपनी ने 3,474 यूनिट्स की बिक्री की है। ऑडी के लिए यह पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में लगभग 97 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  2. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  3. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  4. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
#ताज़ा ख़बरें
  1. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  2. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
  3. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  4. Honor ला रही दो डिस्प्ले वाला नया फोन! 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  6. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  7. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  8. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  9. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  10. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.