• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • LG MoodUP रेफ्रिजरेटर बदलता है रंग और सुनाता है गानें, इस कीमत पर भारत में हुआ लॉन्च

LG MoodUP रेफ्रिजरेटर बदलता है रंग और सुनाता है गानें, इस कीमत पर भारत में हुआ लॉन्च

MoodUP रेफ्रिजरेटर में विभिन्न स्मार्ट फीचर्स, जैसे डोर ओपन अलर्ट, नाइट-टाइम मूड लाइट और वेलकम लाइट मिलते हैं। यह समान कूलिंग डिस्ट्रिब्यूशन के लिए डोर कूलिंग+ के साथ आता है।

LG MoodUP रेफ्रिजरेटर बदलता है रंग और सुनाता है गानें, इस कीमत पर भारत में हुआ लॉन्च

Photo Credit: LG Electronics

ख़ास बातें
  • LG ने भारत में अपना एडवांस MoodUP रेफ्रिजरेटर लॉन्च किया है
  • इसकी कीमत देश में 449,999 रुपये रखी गई है
  • MoodUP में LED पैनल के साथ म्यूजिक को सिंक करने की क्षमता है
विज्ञापन
भारत में लैक्मे फैशन वीक (Lakme Fashion Week) के दौरान, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स (LG) ने प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर गौरी और नैनिका के सहयोग से अपने लेटेस्ट इनोवेशन, मूडअप रेफ्रिजरेटर (MoodUP refrigerator) को लॉन्च किया। एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ आने वाले इस फ्रिज में LED लाइट्स से लैस फ्रेंच डोर पैनल मिलता है, जो 170,000 से ज्यादा कलर्स जनरेट करने में सक्षम हैं। इसके नाम के पीछे भी यही लाइटिंग सिस्टम प्रतीत होता है, जिन्हें यूजर्स अपने मूड के अनुसार ऑप्टिमाइज कर सकते हैं। इस फ्रिज को LG ने पहली बार 2022 में दुनिया के सामने प्रदर्शित किया था।

LG Electronics ने भारत में अपना एडवांस MoodUP रेफ्रिजरेटर लॉन्च किया है। इसकी कीमत देश में 449,999 रुपये रखी गई है, जो इसे बेहद प्रीमियम रेफ्रिजरेटर्स की श्रेणी में रखता है। इस कीमत पर इस फ्रिज की प्रतियोगिता Samsung के प्रीमियम रेंज के रेफ्रिजरेटर्स से होती है, जो कई एडवांस टेक्नोलॉजी और बड़े LED डिस्प्ले से लैस आते हैं।

खासियतों की बात करें, तो MoodUP में LED पैनल के साथ म्यूजिक को सिंक करने की क्षमता है, जिससे एक व्यक्तिगत अनुभव मिलता है। इसके अलावा, इसमें एक इंटिग्रेटेड ब्लूटूथ स्पीकर भी है, जो यूजर्स को अपने स्मार्टफोन या अन्य कनेक्टेड डिवाइस से म्यूजिक चलाने और सुनने में सक्षम बनाता है।

MoodUP रेफ्रिजरेटर में विभिन्न स्मार्ट फीचर्स, जैसे डोर ओपन अलर्ट, नाइट-टाइम मूड लाइट और वेलकम लाइट मिलते हैं। यह समान कूलिंग डिस्ट्रिब्यूशन के लिए डोर कूलिंग+ के साथ आता है। फ्रिज के अंदर पैदा होने वाले बुरे बैक्टीरिया को कम करने के लिए इसमें हाइजीन फ्रेश+ नाम की एक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जो भोजन को लंबे समय तक ताजा रखने में मदद करती है। फ्रिज में LG ThinQ इंटिग्रेशन भी है, जो रिमोट कंट्रोल और मॉनिटरिंग की अनुमति देता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »