• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम

अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम

अब आपको अंजान नंबर से इनकमिंग कॉल्स पर केवाईसी रजिस्टर्ड नाम लिखा हुआ नजर आएगा।

अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम

Photo Credit: Pexels/Eren Li

अब अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स से छुटकारा मिल जाएगा।

ख़ास बातें
  • अंजान नंबर से कॉल्स पर केवाईसी रजिस्टर्ड नाम लिखा हुआ नजर आएगा।
  • अब भारत में अंजान नंबर से कॉल्स आने का झंझट खत्म हो जाएगा।
  • विदेशों से आने वाली कॉल्स पर इंटरनेशनल कॉल लिखा हुआ नजर आएगा।
विज्ञापन

अगर आप भी अक्सर अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स से परेशान रहते हैं तो अब सरकार इसका समाधान लेकर आ गई है। जी हां अब अगर आपको किसी अंजान नंबर से भी कॉल्स आती हैं तो उन पर भी केवाईसी रजिस्टर्ड नाम लिखा हुआ नजर आएगा। डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम (DoT) ने यह नियम 1 नवंबर, 2026 से अनिवार्य कर दिया है। इससे अब भारत में अंजान नंबर से कॉल्स आने का झंझट खत्म हो जाएगा। आमतौर पर पहले Truecaller ऐप पर जाकर नाम पता करना पड़ता था, लेकिन अब यह काम अपने आप होगा।

क्या बदल जाएगा
आपके फोन में जो कॉन्टैक्ट सेव नहीं होंगे तो उनसे इनकमिंग कॉल्स आने पर उनका केवाईसी रजिस्टर्ड नाम लिखा हुआ नजर आएगा।
विदेशों से आने वाली कॉल्स पर इंटरनेशनल कॉल लिखा हुआ नजर आएगा।
कॉल्स खत्म होने के बाद ऑपरेटर्स कॉलर का नाम स्टोर नहीं कर पाएंगे।

किन यूजर्स को मिलेगा यह लाभ
भारत में जियो, एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल को इनकमिंग कॉल्स आने पर कॉल्स का केवाईसी रजिस्टर्ड नाम दिखाना होगा। यह नियम 1 नवंबर, 2026 से लागू होने वाला है। यह सिर्फ 4जी और उससे हायर नेटवर्क पर काम करेगा। अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स पर उनके केवाईसी रजिस्टर्ड नाम सिर्फ 4जी और 5जी यूजर्स के लिए काम करेंगे। 2जी/3जी और लैंडलाइन्स के लिए लिए फिलहाल यह काम नहीं करेगा। 

अब Truecaller का काम खत्म?
DoT के इस नियम से अब आपको इनकमिंग कॉल्स के दौरान अंजान नंबर की जगह उनका केवाईसी रजिस्टर्ड नाम लिखा हुआ नजर आएगा। हालांकि, इससे यह नहीं पता चलेगा कि स्पैम है या नहीं। इससे पहले नाम पता करने के लिए Truecaller जैसी ऐप्स का इस्तेमाल करना होता था और अब अपने आप ही असली नाम लिखा हुआ नजर आएगा। हालांकि, स्पैम आदि रिपोर्ट की जानकारी के लिए आप  Truecaller से जानकारी ले सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »