Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन

Nothing Phone (4a) को खरीदने का सोच रहे हैं तो Flipkart पर चल रही Big Billion Days Sale 2026 फायदेमंद मौका साबित हो सकती है।

Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन

Photo Credit: Nothing

Nothing Phone 4a में 6.78 इंच की LTPS फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Nothing Phone 4a में 6.78 इंच की LTPS फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले है।
  • Nothing Phone 4a में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Nothing Phone 4a में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
विज्ञापन

Nothing Phone (4a) को खरीदने का सोच रहे हैं तो Flipkart पर चल रही Big Billion Days Sale 2026 फायदेमंद मौका साबित हो सकती है। Nothing ने बीते महीने भारत में Phone (4a) का बेस वेरिएंट लॉन्च किया था। अब यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट पर भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। कीमत में कटौती के अलावा बैंक ऑफर से अतिरिक्त बचत भी हो सकती है। Nothing Phone (4a) पर मिलने वाली डील के बारे में ज्यादा जानकारी नीचे दी गई है।

Nothing Phone (4a) Price & Offers

Nothing Phone (4a) का 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर ₹36,999 में उपलब्ध हो रहा है। सेल के दौरान फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से भुगतान करने पर ₹4700 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹32,299 हो जाएगी। Phone (4a) का बेस वेरिएंट बीते महीने ₹39,999 में लॉन्च किया गया था, जिस हिसाब से यह फोन करीबन ₹7,700 सस्ता मिल रहा है। 

Nothing Phone (4a) Features & Specifications

Nothing Phone 4a में 6.78 इंच की LTPS फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1224x2720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस है।
Phone 4a स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OS 4.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।
Phone 4a में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है।
नथिंग का यह फोन 5400mAh की बैटरी से लैस किया गया है जो कि 50W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Phone 4a के रियर में f/1.88 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है।
Phone 4a में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4G, 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Flipkart Big Billion Days Sale 2026
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »