Kia ने पेश की नई  Sonet, अगले सप्ताह शुरू होगी बुकिंग

कंपनी के लिए Sonet एक महत्वपूर्ण मॉडल है। इसकी देश में बिक्री के साथ एक्सपोर्ट भी किया जाता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 दिसंबर 2023 17:23 IST
ख़ास बातें
  • नई Sonet की बुकिंग 20 दिसंबर से शुरू होगी
  • यह चार मीटर से कम की SUV है
  • इसकी देश में बिक्री के साथ एक्सपोर्ट भी किया जाता है

यह आठ सिंगल और दो डुअल-टोन कलर्स में उपलब्ध होगी

दक्षिण कोरिया की ऑटोमोबाइल कंपनी Kia ने गुरुवार को अपडेटेड Sonet को पेश किया। इसके बाहरी डिजाइन में कुछ बदलाव किए गए हैं। इसके साथ ही इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) को जोड़ा गया है। इसे अगले वर्ष की पहली तिमाही में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। नई Sonet की बुकिंग 20 दिसंबर से शुरू होगी। 

कंपनी के लिए Sonet एक महत्वपूर्ण मॉडल है। इसकी देश में बिक्री के साथ एक्सपोर्ट भी किया जाता है। इसका मुकाबला Maruti Suzuki की Brezza और Hyundai की Venue से होता है। यह चार मीटर से कम की SUV है। हालांकि, Kia के लिए देश में सबसे अधिक बिक्री वाला मॉडल Seltos है। अपडेटेड Sonet में DRL के डिजाइन को कुछ बदला गया है। इसकी हेडलाइट्स और फ्रंट बंपर में भी बदलाव हुआ है। यह आठ सिंगल और दो डुअल-टोन कलर्स में उपलब्ध होगी। इसके मोनोटोन कलर्स में Olive, White, Silver, Grey, Red, Blue, Clear White और Black हैं। डुअल-टोन कलर्स में रेड के साथ ब्लैक रूफ और व्हाइट के साथ ब्लैक रूफ हैं। 

इसमें 10.25 इंच मेन टचस्क्रीन डिस्प्ले और 10.25 इंच का LCD ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ ही 360 डिग्री कैमरा, स्मार्ट एयर प्योरिफिकेशन सिस्टम, सात स्पीकर वाला Bose साउंड सिस्टम और इलेक्ट्रिक सनरूफ हैं। पिछले महीने  Kia ने Seltos SUV के प्राइस को घटाया था। हालांकि, इसके लिए Seltos के कुछ फीचर्स को हटाया गया है। कंपनी ने इसे जुलाई में 10.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के शुरुआती प्राइस पर लॉन्च किया था। Seltos के वेरिएंट्स के आधार पर इसके प्राइस में लगभग 2,000 रुपये की कमी हुई है। 

इसका मुकाबला Hyundai की Creta से होता है। Seltos के HTX और इससे ऊपर के वेरिएंट्स का प्राइस घटाया गया है। इसके X-Line वेरिएंट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। Kia ने Seltos के X-Line को छोड़कर अन्य सभी वेरिएंट्स में विंडोज के वन-टच रोलिंग फीचर को केवल ड्राइवर साइड की विंडो पर देने की तैयारी की है। इस वजह से प्राइस यह कमी की गई है। हालांकि, X-Line वेरिएंट में सभी विंडोज के लिए यह फीचर मिलेगा। कुछ महीने इसका अपग्रेडेड वर्जन लॉन्च किया गया था। इसके डिजाइन में कुछ बदलाव के साथ ही केबिन में भी सुधार किए गए हैं। इसके अलावा इसमें कुछ नए फीचर्स भी जुड़े हैं। इसके टॉप वेरिएंट में ADAS लेवल 2 टेक्नोलॉजी मिलती है। मिड साइज SUV सेगमेंट में Seltos को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus प्रोडक्ट्स खरीदने की इच्छा? स्मार्टफोन, टैबलेट और ईयरफोन्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट!
  2. Upcoming Smartphones (June 2026): Redmi से Samsung तक, इस महीने लॉन्च हो सकते हैं ये नए फोन
  3. OnePlus Turbo 6X में मिल सकता है 6.72 इंच फुल HD+ LCD डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. Philips, Braun को टक्कर देने ग्रूमिंग मार्केट में उतरा boAt, लॉन्च की Slazer सीरीज, कीमत ₹799 से शुरू
  5. 50 डिग्री में भी करेगा ठंडा! Optimist ने भारत में लॉन्च की नई 5-स्टार इन्वर्टर AC सीरीज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Philips, Braun को टक्कर देने ग्रूमिंग मार्केट में उतरा boAt, लॉन्च की Slazer सीरीज, कीमत ₹799 से शुरू
  2. Instagram Plus Launched: अब बिना Seen हुए देख सकेंगे Story, पैसे देकर मिलेंगे कई नए फीचर्स
  3. Vivo X Fold 6 में हो सकती है 6,900mAh की बैटरी, 3C पर हुई लिस्टिंग
  4. OnePlus प्रोडक्ट्स खरीदने की इच्छा? स्मार्टफोन, टैबलेट और ईयरफोन्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट!
  5. इस स्टार्टअप का AI आपके काम नहीं आया तो मिलेंगे 95 करोड़ रुपये!
  6. Google Chrome में छिपे हैं आपके पुराने पासवर्ड, ऐसे करें चेक
  7. 10,000mAh बैटरी वाला फोन खरीदना है? Realme के इस मोबाइल पर मिल रही है जबरदस्त डील
  8. अब प्रेग्नेंसी बताएगी आपकी घड़ी, Apple के नए AI मॉडल ने कर दिखाया कमाल!
  9. फ्रॉड से बचाव के लिए Aadhaar को कैसे करें लॉक, ये ऐप देगी पूरा समाधान
  10. आईफोन मेकर Apple का बदला रुख, भारत में बिजनेस के डेटा की CCI को देगी जानकारी 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.