Kia ने लॉन्च की अपडेटेड  Seltos, टॉप वेरिएंट में ADAS टेक्नोलॉजी, जानें प्राइस

इसका शुरुआती प्राइस 10.89 लाख रुपये का है। इसके टॉप वेरिएंट का प्राइस 19.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखा गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 जुलाई 2023 18:50 IST
ख़ास बातें
  • इसका शुरुआती प्राइस 10.89 लाख रुपये का है
  • नई Seltos की बुकिंग 14 जुलाई से शुरू हुई थी
  • यह नए Pewter Olive कलर में भी उपलब्ध होगी

इसे तीन वेरिएंट्स - Tech Line, GT Line और X Line में उपलब्ध कराया गया है

दक्षिण कोरिया की ऑटोमोबाइल कंपनी Kia ने भारत में अपडेटेड Seltos को शुक्रवार को लॉन्च कर दिया। इसका शुरुआती प्राइस 10.89 लाख रुपये का है। इसके टॉप वेरिएंट का प्राइस 19.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखा गया है। कंपनी ने लगभग चार वर्ष पहले देश में Seltos के साथ अपने बिजनेस की शुरुआत की थी। यह Sonet और Carens जैसे मॉडल्स की भी बिक्री करती है। 

कंपनी के लिए Seltos सबसे अधिक बिकने वाला मॉडल है। नई Seltos को तीन वेरिएंट्स - Tech Line, GT Line और X Line में उपलब्ध कराया गया है। इसके डिजाइन में कुछ बदलाव के साथ ही केबिन में भी सुधार किए गए हैं। इसके अलावा इसमें कुछ नए फीचर्स भी जुड़े हैं। इसके टॉप वेरिएंट में ADAS लेवल 2 टेक्नोलॉजी मिलती है। मिड साइज SUV सेगमेंट में Seltos को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसका मुकाबला Hyundai की Creta से होता है। 

नई Seltos की बुकिंग 14 जुलाई से शुरू हुई थी। इसकी बुकिंग कंपनी की डीलरशिप्स के अलावा Kia की वेबसाइट पर भी कराई जा सकती है। इसे कस्टमर्स की ओर से शानदार रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी को केवल एक दिन में इसके लिए 13,424 बुकिंग्स मिली थी। कंपनी की कुल बिक्री में Seltos की आधे से अधिक हिस्सेदारी है। देश में इसकी पांच लाख से ज्यादा यूनिट्स बिकी हैंकंपनी ने नई Seltos की जल्द डिलीवरी के लिए 'K-Code' प्रोग्राम की भी घोषणा की थी। Kia की यूनिट के मैनेजिंग डायरेक्टर, Tae Jin Park ने कहा, "हमें कंपनी के सबसे सफल ब्रांड - Seltos की प्री-बुकिंग शुरू कर खुशी है। हमें विश्वास है यह मौजूदा Seltos की तरह कंपनी की ग्रोथ की यात्रा को आगे बढ़ाएगी।" कंपनी ने इस SUV के अपग्रेडेड वर्जन में पैनोरैमिक सनरूफ, नए डिजाइन की ग्रिल और हेडलैम्प और पहले से पावरफुल 157 bhp के साथ 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है। यह नए Pewter Olive कलर में भी उपलब्ध होगी। 

Kia ने भारत में केवल चार वर्षों में 10 लाख कारों का प्रोडक्शन कर लिया है। कंपनी ने अपने सेल्स एंड सर्विस नेटवर्क को भी बढ़ाया है। Kia का टारगेट नए सेगमेंट्स में एंट्री के साथ अपना मार्केट शेयर बढ़ाकर 10 प्रतिशत करने का है। कंपनी की आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में फैक्टरी है। कंपनी की 10 लाख यूनिट्स के प्रोडक्शन को पूरा करने वाला व्हीकल Seltos का नया वर्जन है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  2. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  4. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  3. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  4. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
  6. UPI पेमेंट 'फ्री' ही रहेगी! जानें P2P ट्रांजैक्शन का पेंच, नहीं होगा जेब पर असर
  7. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  8. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  9. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  10. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.