Independence Day Offer: JioFi खरीद पर मिलेगा 5 महीने फ्री डेटा

JioFi खरीद के बाद आपको Jio SIM एक्टिवेट करानी होगी, जिसके लिए आपको मौजूदा तीन जियोफाई प्लान में से एक चुनना होगा। जियोफाई डिवाइस में एक्टिवेट सिम डालने के बाद, आपके द्वारा चुना गया प्लान अगले एक घंटे में शुरू हो जाएगा।

Independence Day Offer: JioFi खरीद पर मिलेगा 5 महीने फ्री डेटा

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर Jio ने पेश किया है यह खास ऑफर

ख़ास बातें
  • JioFi 4G hotspot की कीमत 1,999 रुपये है
  • JioFi प्लान खरीद पर ही उपलब्ध होगी फ्री डेटा व कॉलिंग सुविधा
  • जियोफाई को आप कंपनी की वेबसाइट व स्टोर्स से खरीद सकते हैं
विज्ञापन
Reliance Jio ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपना नया ऑफर पेश किया है, इस ऑफर में जियो JioFi 4G वायरलेस हॉटस्पॉट खरीद पर 5 महीने फ्री डेटा और फ्री जियो टू जियो कॉल की सुविधा प्रदान करेगा। जियोफाई की कीमत 1,999 रुपये है। हालांकि, इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए ग्राहक को पहले JioFi के मौजूदा प्लान्स में से एक को एक्टिवेट कराना पड़ेगा।

Reliance Digital store के जरिए आप JioFi hotspot खरीद सकते हैं। जियोफाई खरीद के बाद आपको Jio SIM एक्टिवेट करानी होगी, जिसके लिए आपको मौजूदा तीन जियोफाई प्लान में से एक चुनना होगा। जियोफाई डिवाइस में एक्टिवेट सिम डालने के बाद, आपके द्वारा चुना गया प्लान अगले एक घंटे में शुरू हो जाएगा। प्लान का एक्टिवेशन स्टेटस आप MyJio App द्वारा भी देख सकते हैं। जियोफाई डिवाइस को आप स्टोर्स के साथ-साथ ऑनलाइन माध्यम से भी खरीद सकते हैं, जो कि कंपनी की साइट पर उपलब्ध है।

JioFi प्लान की बात करें, तो सबसे सस्ता प्लान 199 रुपये का है। इस प्लान में आपको प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा 28 दिन की वैधता के साथ मिलता है। इसके अलावा आप अतिरिक्त 99 रुपये देकर Jio Prime मेंबरशिप भी पा सकते हैं, जिसमें प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा, अनलिमिटेड जियो-टू-जियो कॉल, अन्य नेटवर्क पर 1000 मिनट्स 28 दिन के लिए मिलते हैं, लेकिन इसमें 100 नेशनल एसएमएस की सुविधा 140 दिन तक के लिए प्राप्त होती है।

दूसरे प्लान 249 रुपये का है, जिसमें आपको प्रतिदिन 2 डीबी डेटा 28 दिन की वैधता के साथ मिलता है। इसके अलावा आप अतिरिक्त 99 रुपये देकर Jio Prime मेंबरशिप भी पा सकते हैं, जिसमें प्रतिदिन 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड जियो-टू-जियो कॉल, अन्य नेटवर्क पर 1000 मिनट्स 28 दिन के लिए मिलते हैं, लेकिन इसमें 100 नेशनल एसएमएस की सुविधा 112 दिन तक के लिए प्राप्त होगी।

तीसरा प्लान 349 रुपये का है, जिसमें आपको प्रतिदिन 3 डीबी डेटा 28 दिन की वैधता के साथ मिलता है। इसके अलावा आप इसमें भी आप अतिरिक्त 99 रुपये देकर Jio Prime मेंबरशिप पा सकते हैं, जिसमें प्रतिदिन 3 जीबी डेटा, अनलिमिटेड जियो-टू-जियो कॉल, अन्य नेटवर्क पर 1,000 मिनट्स 28 दिन के लिए मिलते हैं, लेकिन इसमें 100 नेशनल एसएमएस की सुविधा केवल 84 दिन तक के लिए प्राप्त होती है।

ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए आप कंपनी की वेबसाइट पर भी इस ऑफर को पढ़ सकते हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Jio, Independence Day offer, JioFi

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  2. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  3. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  4. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  6. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  7. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  8. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  9. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  10. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »