जापान में इंसानों के लिए आया अनोखा रेफ्रिजरेटर, मात्र 5 मिनट में ठंडा करता है शरीर
अनोखा मानव रेफ्रिजरेटर डो हीमोन बॉक्स (Do Hiemon Box) जापान में पेश हो गया है। यह सिर्फ मानव शरीर को ठंडा करने के लिए ही डिजाइन किया गया है। इस बूथ को रेफ्रिजरेशन और वेंडिंग मशीन मैन्युफेक्चरर SDRS द्वारा तैयार किया गया है और इंडस्ट्रियल इक्विपमेंट सप्लायर ट्रस्को नाकायमा द्वारा बेचा जा रहा है। यह बूथ जापान में रेफ्रिजरेटेड वेंडिंग मशीन से प्रेरित है। यह बूथ एयरफ्लो और कूलिंग के लिए तीन सेटिंग्स प्रदान करता है।