अब आईआरसीटीसी पर ट्रेन खुलने से 30 मिनट पहले तक टिकट बुक करें

अब आईआरसीटीसी पर ट्रेन खुलने से 30 मिनट पहले तक टिकट बुक करें
विज्ञापन
कई बार ऐसा होता है कि आपको अचानक ही कहीं बाहर जाने का प्लान बनाना पड़े। ऐसे में आपके पास तत्काल रेलवे टिकट का विकल्प रहता है, या फिर करेंट टिकट का। करेंट टिकट सिर्फ आरक्षण काउंटर पर मिलते हैं। ऐसे में आपके लिए स्टेशन जाना मजबूरी बन जाती है।

पैसेंजरों की इस दिक्कत को दूर करने के भारतीय रेलवे ने एक अहम कदम उठाया है। 12 नवंबर से सभी पैसेंजर ट्रेन खुलने के 30 मिनट पहले तक आईआरसीटीसी की वेबसाइट से टिकट बुक करा पाएंगे।

पैसेंजर की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किए गए इस फैसले को लेकर भारतीय रेलवे ने अपने रिज़र्वेशन चार्ट सिस्टम में भी बदलाव किया है। अब यह दो बार बनेगा। पहला चार्ट ट्रेन खुलने से चार घंटे पहले बनेगा, दूसरा या आखिरी चार्ट 30 मिनट पहले। यह जानकारी एक रेलवे अधिकारी ने दी।

नए नियम के मुताबिक, पहला चार्ट बन जाने के बाद सीट उपलब्ध रहने पर इनकी बुकिंग काउंटर के अलावा आईआरसीटीसी की वेबसाइट से भी कराई जा सकेगी।

इसके अलावा रेलवे ने चार्ट बनाने वाले विभाग को निर्देश दिया है कि 12 नवंबर से ट्रेन खुलने से चार घंटे पहले रिज़र्वेशन चार्ट बन जाना चाहिए। रेलवे का मानना है कि इसका फायदा सीधा पैसेंजर को होगा। वे समय रहते अपनी टिकट का स्टेटस भी जान जाएंगे और यात्रा को ज्यादा बेहतर तरीके से प्लान कर पाएंगे।

रेलवे अधिकारी ने कहा कि इस फैसले से पैसेंजर को रिज़र्वेशन चार्ट बनने के बाद भी ऑनलाइन बुकिंग करने की सुविधा मिलेगी। फाइनल चार्ट ट्रेन खुलने से 30 मिनट पहले बनेगा जिसे ट्रेन पर मौजूद रहने वाले टिकट जांचकर्ता को उपलब्ध कराया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. पानी जैसा रोबोट, जो टुकड़ों में बंटकर फिर जुड़ जाता है! ऐसा कमाल देख चौंक जाएंगे आप
  3. Amazon और Flipkart ने बदला नियम: ऑर्डर कैंसल होने पर लगेगा जुर्माना, जानें कितना होगा असर?
  4. Lenovo लाई गेमिंग टैबलेट, 24GB रैम, 165Hz OLED पैनल, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  6. Lenovo ने लॉन्च किए LOQ Essential लैपटॉप, 60Wh की बैटरी, जानें कैसे हैं फीचर्स
  7. WhatsApp पर अनजान कॉल्स नहीं करेंगी परेशान? Passkeys से अकाउंट होगा सिक्योर, लॉन्च हुए 3 नए फीचर्स
  8. ₹2 हजार में ANC वाले TWS ईयरबड्स! CMF Buds Neo की आज से सेल शुरू, यहां पढ़ें स्पेसिफिकेशन्स
  9. BGMI Redeem Codes: आ गए 50 नए कोड, फ्री मिलेगा प्रीमियम Suave Master Set, खत्म होने से पहले कर लें रिडीम
  10. 25 लाख युवाओं को मिल रहा है फ्री टैबलेट, इस राज्य में शुरू हुई नई स्कीम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »