IRCTC तत्काल टिकट के लिए अब घर पर दे पैसें

रेलवे यात्रा के लिए अधिकतर तत्काल कोटे के तहत टिकट बुक करने वालों के लिए अच्छी ख़बर है। आईआरसीटीसी के लिए 'पे ऑन डिलीवरी' की सुविधा मुहैया कराने वाली एंड्युरिल टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड ने बुधवार को ऐलान किया कि अब यूज़र तत्काल टिकट बुक करने के दौरान भी 'बुक नाउ पे लेटर' का विकल्प चुन सकते हैं।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 2 अगस्त 2017 18:51 IST
रेलवे यात्रा के लिए अधिकतर तत्काल कोटे के तहत टिकट बुक करने वालों के लिए अच्छी ख़बर है। आईआरसीटीसी के लिए 'पे ऑन डिलीवरी' की सुविधा मुहैया कराने वाली  एंड्युरिल टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड ने बुधवार को ऐलान किया कि अब यूज़र तत्काल टिकट बुक करने के दौरान भी 'बुक नाउ पे लेटर' का विकल्प चुन सकते हैं। आईआरसीटीसी यूज़र अब अपने टिकट की डिलीवरी करने के लिए कैश या डेबिट व क्रेडिट कार्ड के जरिए बाद में भुगतान कर पाएंगे। ‘pay-on-delivery’ सेवा, अभी तक जनरल रिज़र्वेशन के लिए उपलब्ध थी। लेकिन तत्काल बुकिंग के लिए अब इस सेवा के आने से बड़ी राहत मिल सकती है।

तत्काल टिकट के लिए 'पे ऑन डिलीवरी' के काम करने का तरीका
  • इस सुविधा को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले यूज़र को irctc.payondelivery.co.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन करने के दौरान यूज़र को अपने आधार कार्ड या पैन कार्ड की जानकारी देनी होगी।
  • अब, आईआरसीटीसी पोर्टल पर बुकिंग के दौरान, यूज़र को Anduril Technologies के ‘pay-on-delivery’ का विकल्प चुनना होगा।
  • टिकट बुक होने के साथ ही टिकट को एसएमएस/ईमेल द्वारा डिजिटली डिलीवर कर दिया जाता है। और बुकिंग के 24 घंटे के अंदर भुगतान करना होता है।
  • इसके अलावा ग्राहक ऑनलाइन भुगतान भी कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें बुकिंग के समय एक पेमेंट लिंक भेजा जाता है।

आईआरसीटीसी के पे-ऑन-डिलिवरी (पीओडी) सिस्टम का एक और फ़ायदा यह है कि यूज़र को सिर्फ तभी भुगतान करना होगा जबकि टिकट सफलतापूर्वक बुक हो जाए। एंड्युरिल टेक्नोलॉजी देशभर के 4000 से ज़्यादा पिनकोड पर यह सुविधा देती है। डिलीवरी से पहले टिकट कैंसल करने पर, ग्राहको को कैंसिलेशन और डिलीवर चार्ज देने होंगे। और इन शुल्क को ना देने की स्थिति में यूज़र का अकाउंट डीएक्टिवेट करने और कानून के मुताबिक कड़ी कार्यवाही करने जैसे विकल्प अपनाए जा सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , IRCTC, Cash on Delivery, Pay on Delivery, CoD, Indian Railways, PoD, India
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  7. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  11. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  12. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.