दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत

त्योहारों के सीजन में लोगों को अपने घर जाने के लिए सबसे ज्यादा रेल यात्रा पर निर्भर रहना पड़ता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 सितंबर 2026 15:35 IST
ख़ास बातें
  • त्योहारों के सीजन में लोग सबसे ज्यादा रेल यात्रा पर निर्भर रहते हैं।
  • IRCTC की वेबसाइट ठीक से काम नहीं कर रही है।
  • सुबह 8 बजे से टिकट बुकिंग शुरू होने के साथ ही यह दिक्कत पैदा हो रही है

IRCTC से ऑनलाइन टिकट बुकिंग होती है।

Photo Credit: Pexels/Rounak Kayal

त्योहारों के सीजन में लोगों को अपने घर जाने के लिए सबसे ज्यादा रेल यात्रा पर निर्भर रहना पड़ता है। हर बार की तरह इस दीवाली भी रेल यात्रा की डिमांड बढ़ गई है और ऐसे में जो यूजर्स टिकट बुकिंग करने का प्रयास कर रहे हैं तो वो शिकायत कर रहे हैं कि IRCTC की वेबसाइट ठीक से काम नहीं कर रही है। सुबह 8 बजे से टिकट की बुकिंग शुरू होती है और तभी से यह दिक्कत पैदा हो रही है। IRCTC की वेबसाइट, Railone ऐप और IRCTC के बीट वर्जन पर टिकट करने वालों को यह दिक्कत आ रही है।

हाईलोड ट्रैफिक के वजह से आ रही दिक्कत
दरअसल दीवाली के मौके पर ज्यादा लोग रेल की टिकट बुक करने का प्रयास कर रहे हैं तो आईआरसीटीसी वेबसाइट, रेलवन ऐप और बीटा वर्जन पर हाईलोड ट्रैफिक आ रहा है। प्लेटफॉर्म पर जब प्रस्थान से गंतव्य की ओर ट्रेन को खोजा जाता है तो उसके बाद मैसेज लिखा आया कि वी आर एक्सपीरियंस हाई लोड-प्लीज रिट्राई, इसके साथ सीट की उपलब्धता भी नजर नहीं आ रही। न ही टिकट बुकिंग की प्रक्रिया आगे बढ़ रही थी।

X पर प्रणव मैलारपवार नाम के एक यूजर ने अपनी पोस्ट में बताया कि दीवाली की ट्रेन टिकट बुक करने के लिए सुबह 7:50 बजे उठा क्योंकि रिजर्वेशन सुबह 8 बजे खुलता हैं, लेकिन पता चला कि IRCTC को असल में टिकट बुक करने में मदद करने के बजाय लोगों को टिकट बुक करने से रोकने के लिए बनाया गया है। जिसने भी इस गड़बड़ सिस्टम को डिजाइन किया, जिसने इसे मंज़री दी और जो पूरी टीम इस बेकार सिस्टम को बनाए रखने के लिए जिम्मेदार है, उन्हें अपने करियर के फैसलों पर गंभीरता से सोचना चाहिए। वेबसाइट बार-बार लोगों को बाहर कर देती है, बिना किसी वजह के सेशन खत्म हो जाता है और एक टिकट बुक करना ऐसा लगता है जैसे किसी सरकारी सर्वर को हैक करने की कोशिश कर रहे हों। जो देश खुद को सर्विस-बेस्ड इकॉनमी कहता है, वह इतना खराब और शर्मनाक प्लेटफॉर्म कैसे चला सकता है? मुझे सच में नहीं पता कि मंत्रालय क्या कर रहा है, लेकिन IRCTC को किसी और पैच की जरूरत नहीं है, इसे पूरी तरह डिलीट करके, जमीन में गाड़कर और ऐसे लोगों से दोबारा बनवाने की जरूरत है जिन्होंने असल में कभी कोई वेबसाइट इस्तेमाल की हो।

एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि मैं सिर्फ दिवाली पर घर जाना चाहता थी, लेकिन टिकट बुक करने से पहले ही IRCTC ने मुझे REGRET का मैसेज दिखा दिया। मैं दिवाली के लिए नई दिल्ली से पटना का ट्रेन टिकट बुक करने बैठी, मैंने सोचा, इस बार मैं बहुत पहले ही एसी टिकट बुक कर लूंगी। कोई रिस्क नहीं। लेकिन जैसे ही मैंने IRCTC खोला, मेरा सारा प्लान धरा का धरा रह गया। REGRET, अब और बुकिंग नहीं हो सकती।

जीतेन्द्र कुमार पेसवानी नाम के यूजर ने पोस्ट किया कि सुबह 8 बजे बुकिंग शुरू होनी है, लेकिन 8:45 बजे तक IRCTC पर हाई लोड के चलते टिकट बुक नहीं हो रहा। लाखों यात्री परेशान हैं।

Advertisement

इंजीनियर मृत्युंजय कुमार यादव नाम के यूजर ने पोस्ट किया कि मैंने सुबह 8 बजे आईआरसीटीसी ऐप पर टिकट बुक करने का प्रयास किया, लेकिन वेबसाइट डाउन थी। अगर वेबसाइट डाउन थी तो टिकट 4-5 मिनट में कैसे खत्म हो गई। IRCTC कोई स्कैम कर रहा है, जिसमें आम यात्रियों को टिकट नहीं मिल पा रहे हैं।

Chhotelal एजुकेशन नाम के यूजर ने पोस्ट किया कि क्या सामान्य यूजर आईआरसीटीसी को पैसा नहीं देता है कि जो हाई लोड का एरर दे रहा है 8:20 मिनिट पर भी हाई लोड एरर दे रहा है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Turbo 6Xs हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar Email फ्री में अपडेट करने का मौका! 31 दिसंबर के बाद लगेंगे पैसे! घर बैठे ऐसे करें अपडेट
  2. OnePlus Turbo 6Xs हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  3. सर्दियां आ गई हैं! रूम हीटर का इस्तेमाल करते समय जान लें सुरक्षा से जुड़ी ये जरूरी बातें
  4. Samsung लाई सस्ता फोन, Super AMOLED स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग से लैस, जानें कीमत
  5. Vivo X500e ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 7200mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. ₹3350 सस्ता मिल रहा iQOO का 7600mAh बैटरी वाला फोन!
  7. ChatGPT मेकर OpenAI ने Apple पर लगाया ट्रेड सीक्रट चोरी करने का आरोप, दायर किया कानूनी मामला
  8. MG Motor की Comet EV हुई महंगी, जानें नए प्राइसेज
  9. iQOO Z12 Turbo में मिलेगी 8GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप! Geekbench पर स्पॉट
  10. Oppo Pad 6 F Lite टैबलेट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, दो कैमरा के साथ 11000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.