• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Intel Mass Layoffs: इंटेल ने लोगों को नौकरी से निकलाना शुरू किया, 2 हजार जॉब्स पर पड़ा असर!

Intel Mass Layoffs: इंटेल ने लोगों को नौकरी से निकलाना शुरू किया, 2 हजार जॉब्स पर पड़ा असर!

अगस्त की शुरुआत में, जब Intel की ओर से छंटनी की घोषणा की गई थी, तब सीईओ पैट गेल्सिंगर ने कर्मचारियों को सूचित किया था कि कंपनी अपने खर्चे घटाने जा रही है।

Intel Mass Layoffs: इंटेल ने लोगों को नौकरी से निकलाना शुरू किया, 2 हजार जॉब्स पर पड़ा असर!

Photo Credit: Pexels/ ANTONI SHKRABA production

ख़ास बातें
  • Intel ने अगस्त में घोषित बड़े मास लेऑफ्स को लागू करना शुरू कर दिया है
  • इस कदम से कई अमेरिकी राज्यों में 2,000 से अधिक नौकरियां प्रभावित हुईं
  • ओरेगॉन में लगभग 1,300 कर्मचारियों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा
विज्ञापन
अगस्त की शुरुआत में Intel की ओर से बड़े पैमाने पर छंटनी (layoffs) की घोषणा की गई, जिसमें कंपनी के सीईओ ने कर्मचारियों को सूचित किया कि कंपनी अपने खर्चे अब घटाने जा रही है। उस समय कहा गया था कि 15 हजार कर्मचारियों की छंटनी होंगी। यह कंपनी के कुल वर्कफोर्स का 15 प्रतिशत था। अब, इंटेल ने इस लेऑफ्स को लागू करना शुरू कर दिया है, जिससे कई अमेरिकी राज्यों में 2,000 से अधिक नौकरियां प्रभावित हुई हैं। अगस्त में बताया गया था कि यह कदम कंपनी ने अपनी फाइनेंशियल कंडीशन और इस साल की दूसरी तिमाही में कंपनी को आई कुछ मुश्किलों को कम करने के लिए उठाया गया है।

टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, Intel ने अगस्त में घोषित बड़े मास लेऑफ्स को लागू करना शुरू कर दिया है। इस कदम से कई अमेरिकी राज्यों में 2,000 से अधिक नौकरियां प्रभावित हुई हैं। बताया जा रहा है कि छंटनी से ओरेगॉन में लगभग 1,300 कर्मचारी, एरिजोना में 385, कैलिफोर्निया में 319 और टेक्सास में 251 कर्मचारी नौकरी से हाथ धो बैठेंगे। कटौती 15 नवंबर से शुरू होने वाली है, जिसमें कर्मचारियों को एक्स्ट्रा सैलेरी और बेनिफिट्स के साथ 60 दिन या चार हफ्ते का नोटिस मिलेगा।

अगस्त की शुरुआत में, जब Intel की ओर से छंटनी की घोषणा की गई थी, तब सीईओ पैट गेल्सिंगर ने कर्मचारियों को सूचित किया था कि कंपनी अपने खर्चे घटाने जा रही है। Intel ने उस समय कहा था कि कंपनी 15,000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी। यह कंपनी के कुल वर्कफोर्स का 15 प्रतिशत था। यह कदम कंपनी ने अपनी फाइनेंशियल कंडीशन को सुधारने के लिए उठाया था। गेल्सिंगर ने उस समय कहा था कि यह कदम बेहद मुश्किल था, लेकिन बहुत महत्वपूर्ण भी था।

पिछले कुछ महीनों से टेक इंडस्ट्री बड़ी उथल-पुथल से जूझ रही है। बड़ी-बड़ी टेक कंपनियों में वर्कफोर्स को लगातार घटाया जा रहा है। कुछ कंपनियां घाटे के चलते ऐसा कर रही हैं तो कुछ कंपनियां AI आधारित नई टेक्नोलॉजी में निवेश करने के लिए कर्मचारियों पर हो रहे खर्च को घटाने की सोच रही हैं। अकेले अगस्त में 27 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ गया था, जिनमें Intel की घोषणा के साथ-साथ IBM और Cisco जैसे बड़े नाम भी शामिल थे। इसके साथ न जाने कितने ही छोटे स्टार्टअप्स ने भी छंटनियां की हैं। अगर 2024 की बात करें तो शुरुआत से अगस्त तक, 422 कंपनियों में छंटनी की घोषणा की गई थी।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Intel, Intel layoffs, Layoffs, layoffs 2024, Mass layoffs
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone को बिना छुए, Apple Maps पर एक्सीडेंट, सड़क पर काम या रुकावट को कैसे करें रिपोर्ट
  2. Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  3. Amazon के पैकेज पर दिखे Pink या Red Dot तो हो जाएं सावधान! डिलीवरी लेने से पहले जान लें इसका मतलब
  4. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
  5. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  6. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  7. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  8. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  9. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  10. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »