Infosys में भी शुरू होगा वर्क फ्रॉम ऑफिस, एक महीने में 10 दिन अटेंडेंस होगी जरूरी

कंपनी ने कुछ एंप्लॉयीज को ईमेल भेजकर 20 नवंबर से एक महीने में कम से कम 10 दिन ऑफिस आने को कहा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 नवंबर 2023 21:04 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने कुछ एंप्लॉयीज को 20 नवंबर से ऑफिस आने को कहा है
  • इंफोसिस ने कोरोना के दौरान रिमोट तरीके से कार्य की अनुमति दी थी
  • बहुत सी सॉफ्टवेयर कंपनियों ने वर्क फ्रॉम ऑफिस अनिवार्य कर दिया है

TCS ने भी एंप्लॉयीज के लिए एक सप्ताह में पांच दिन ऑफिस में रिपोर्ट करना अनिवार्य किया है

देश की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी Infosys में भी रिमोट तरीके से कार्य की सुविधा बंद की जा रही है। कंपनी ने कुछ एंप्लॉयीज को 20 नवंबर से एक महीने में कम से कम 10 दिन ऑफिस आने को कहा है। इससे पहले इस सेक्टर की बहुत सी अन्य कंपनियों में एंप्लॉयीज के लिए ऑफिस से कार्य करना अनिवार्य किया जा चुका है। 

इंफोसिस ने कोरोना के दौरान एंप्लॉयीज को रिमोट तरीके से कार्य की अनुमति दी थी। Reuters की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने एंट्री से लेकर मिड लेवल तक के कुछ एंप्लॉयीज को ईमेल भेजकर उन्हें एक महीने में कम से कम 10 दिनों के लिए ऑफिस आने का निर्देश दिया है। हाल ही में इंफोसिस के को-फाउंडर, Narayana Murthy, ने कहा था कि देश के युवाओं को एक सप्ताह में 70 घंटे के लिए कार्य करना चाहिए। पिछले महीने कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, Salil Parekh ने बताया था कि इंफोसिस के एंप्लॉयीज की ऑफिस में वापसी शुरू हो गई है। हालांकि, कंपनी ने अपनी फ्लेक्सिबल पॉलिसी को जारी रखा है। 
Advertisement

ग्लोबल सॉफ्टवेयर कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने पिछले महीने से अपने एंप्लॉयीज के लिए एक सप्ताह में पांच दिन ऑफिस में रिपोर्ट करना अनिवार्य किया था। इसके साथ ही कंपनी ने एंप्लॉयीज को ऑफिस में ड्रेस कोड का ध्यान रखने की सलाह दी थी। TCS के चीफ ह्युमन रिसोर्स ऑफिसर, Milind Lakkad ने एंप्लॉयीज को एक ईमेल में कहा था कि कंपनी सभी कार्य दिवसों पर अपने एसोसिएट्स को ऑफिस में देखना चाहती है। उन्होंने बताया था, "हमारे बड़ी संख्या में एसोसिएट्स ने पिछले दो वर्षों में जॉइन किया है और वे वर्चुअल या हायब्रिड तरीके से कार्य कर रहे थे। उन्हें इंटीग्रेट करना हमारी जिम्मेदारी है। ऑफिस से कार्य करना TCS के मूल्यों को TCS के तरीके से अपनाने के लिए महत्वपूर्ण है।" 

इस ईमेल में उन्होंने कहा था कि एंप्लॉयीज को ड्रेस कोड का भी ध्यान रखना चाहिए क्योंकि वे कंपनी का भी प्रतिनिधित्व करते हैं। कंपनी की ड्रेस कोड पॉलिसी में एसोसिएट्स के लिए सोमवार से गुरुवार तक बिजनेस कैजुअल ड्रेस जरूरी है। हालांकि, शुक्रवार को स्मार्ट कैजुअल ड्रेस की अनुमति दी गई है। इससे पहले TCS ने बताया था कि उसके लगभग 70 प्रतिशत एंप्लॉयीज की ऑफिस में वापसी हो गई है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Software, Infosys, Demand, Office, Market, TCS, Employees, Profit, Norm, Email, Corona, Policy

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  4. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  5. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  6. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  7. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  8. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  10. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.