भारतीय क्रिकेट के TV और डिजिटल राइट्स Viacom18 को मिले, 6 हजार करोड़ रुपये की डील

Viacom18 ने TV के लिए 2,862 करोड़ रुपये और डिजिटल के लिए लगभग 3,101 करोड़ रुपये का भुगतान किया

भारतीय क्रिकेट के TV और डिजिटल राइट्स Viacom18 को मिले, 6 हजार करोड़ रुपये की डील

इस डील की प्रति मैच वैल्यू 67 करोड़ रुपये से अधिक की है

ख़ास बातें
  • इस डील की दौड़ में Sony और Star India भी शामिल थी
  • इस अवधि में टीम इंडिया कुल 88 इंटरनेशनल मैच खेलेगी
  • इनमें 25 टेस्ट, 27 एक दिवसीय मैच और 36 T20 मैच शामिल हैं
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों में भारत में क्रिकेट मैचों के प्रसारण को लेकर कुछ बड़ी डील हुई हैं। इसी कड़ी में Viacom18 ने अगले पांच वर्षों के लिए टीम इंडिया की देश में होने वाली सीरीज के लिए TV और डिजिटल मीडिया पर प्रसारण के राइट्स लगभग 6,000 करोड़ रुपये में हासिल किए हैं। इस डील की दौड़ में Sony और Star India भी शामिल थी। 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बेहतर प्राइस के लिए TV और डिजिटल के लिए अलग ई-बिड्स मंगाई थी। Viacom18 ने TV के लिए 2,862 करोड़ रुपये और डिजिटल के लिए लगभग 3,101 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। ये राइट्स ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 सितंबर से शुरू हो रही भारत की तीन मैचों की सीरीज से लागू होंगे और 31 मार्च, 2028 तक रहेंगे। इस अवधि में टीम इंडिया कुल 88 इंटरनेशनल मैच खेलेगी। इनमें 25 टेस्ट, 27 एक दिवसीय मैच और 36 T20 मैच शामिल हैं। इस डील की प्रति मैच वैल्यू 67 करोड़ रुपये से अधिक की है। यह पिछली डील की तुलना में प्रति मैच वैल्यू के लिहाज से सात करोड़ रुपये से अधिक है। 

हालांकि, BCCI को टीम इंडिया की देश में सीरीज के मीडिया राइट्स की पिछली डील की तुलना में लगभग 175 करोड़ रुपये कम मिलेंगे। इसका कारण डील की पिछली अवधि में मैचों की अधिक संख्या थी। अगले पांच वर्षों में टीम इंडिया का तीनों फॉर्मेट में 21 मैचों में ऑस्ट्रेलिया और 18 मैचों में इंग्लैंड से मुकाबला होगा। 

ब्रॉडकास्टिंग इंडस्ट्री के एक एक्सपर्ट ने कहा, "वर्ल्ड कप वाले वर्ष में एक दिवसीय मैचों की द्विपक्षीय सीरीज को हटा देना चाहिए क्योंकि इससे जरूरी रेवेन्यू नहीं मिलता। दुनिया भर में T20 टूर्नामेंट्स की बड़ी संख्या के कारण दर्शकों की थकान को भी ध्यान में रखना चाहिए।" उन्होंने डील के लिए बिड की रकम का कैलकुलेट करने के लिए ब्रॉडकास्टिंग कंपनियों के तरीके के बारे में भी एक दिलचस्प जानकारी दी। उन्होंने बताया, "25 टेस्ट मैचों की स्थिति में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ 15 टेस्ट मैच खेले जाएंगे। देश में टेस्ट मैचों के लिए जैसी पिच बन रही हैं, उनमें ब्रॉडकास्टर के लिए पांचवें दिन पर कमर्शियल तौर पर फायदे का मौका तभी हो सकता है जब पिच सपाट हो।" 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  3. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  5. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  6. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  7. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  9. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »