भारत में 2020 तक इंटरनेट ट्रैफिक चार गुना बढ़ जाएगा: सर्वे

भारत में 2020 तक इंटरनेट ट्रैफिक चार गुना बढ़ जाएगा: सर्वे
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी ‘डिजिटल इंडिया’ योजना और 4जी के विस्तार के चलते भारत में स्मार्टफोन और इंटरनेट का बाजार बढ़ा है। एक सर्वेक्षण के मुताबिक 2015 की तुलना में 2020 तक भारत का इंटरनेट ट्रैफिक चार गुना हो जाएगा जबकि 2005 के आंकड़ों के मुकाबले यह वृद्धि 249 गुना होगी।

तकनीकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी सिस्को ने अपने 11वें ‘सिस्को विजुअल नेटवर्किंग इंडेक्स’ में पूर्वानुमान जताया है कि 2020 तक भारत का इंटरनेट ट्रैफिक 2015 की तुलना में साल दर साल 34 प्रतिशत की वृद्धि कर चार गुना तक बढ़ जाएगा।

सर्वेक्षण के अनुसार, ‘‘अगले पांच सालों में भारत में 1.9 अरब इंटरनेट युक्त उपकरण होंगे जो 2015 की तुलना में 1.3 अरब अधिक हैं। इसके अलावा इंटरनेट की औसत गति 2015 की 5.1 एमबीपीएस से बढ़कर 2020 तक 12.9 एमबीपीएस पहुंच जाएगी। इन सभी कारकों को मिलाकर भारत में इंटरनेट ट्रैफिक 34 फीसदी साल दर साल बढ़कर 2015 की तुलना में 2020 तक चार गुना बढ़ जाएगा।’’

सर्वेक्षण के अनुसार 2015 में इंटरनेट ट्रैफिक 1.4 एक्जाबाईट प्रति माह है जिसके 2020 तक बढ़कर 5.6 एक्जाबाईट प्रति माह के स्तर पर पहुंचने का अनुमान है। सर्वेक्षण के अनुसार उपभोक्ता और बिजनेस उपयोगकर्ताओं के मोबाइल पर इंटरनेट का इस्तेमाल बढ़ने से 2020 तक कुल इंटरनेट ट्रैफिक का 71 फीसदी हिस्सा गैर कंप्यूटर उपकरणों से आएगा जिनमें टैबलेट, स्मार्टफोन और टीवी शामिल होंगी। 2015 में यही आंकड़ा 47 फीसदी के पास है।

सर्वेक्षण के मुताबिक 2020 तक कुल इंटरनेट ट्रैफिक में अकेले स्मार्टफोन का योगदान 30 फीसदी होगा जबकि कंप्यूटर का योगदान 29 फीसदी रह जाएगा।

सर्वेक्षण में एक और बात उभरकर सामने आई है कि भारत में इंटरनेट ट्रैफिक में वीडियो की हिस्सेदारी सर्वाधिक रहेगी। यह 2020 में कुल इंटरनेट ट्रैफिक का 75 फीसदी होगा तो 2015 की तुलना में 51 फीसदी अधिक होगा। सर्वेक्षण में इंटरनेट ट्रैफिक से जुड़े कई अन्य पहलुओं को भी उजागर किया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Prime Miniser Narendra Modi, smartphone, internet
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  2. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
  3. Apple के लिए बड़ा मार्केट बना भारत, iPhone की जोरदार डिमांड 
  4. Xiaomi Civi 6, Civi 6 Pro में हो सकता है 1.5K डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा
  5. IPL 2026 के मजे ₹500 से कम में! ये हैं Jio, Airtel और Vi के बेस्ट रिचार्ज प्लान
  6. अब 100 शहरों में मिनटों में डिलीवरी करेगा Amazon!
  7. मोबाइल पर बजेगी खतरे की घंटी! सरकार की बड़ी तैयारी, जानें क्या है NDMA का अलर्ट
  8. Amazon Great Summer Sale 2026: 8 मई से आ रही Amazon की बड़ी सेल, Samsung, Asus, Boat जैसे ब्रांड्स पर धांसू ऑफर्स
  9. सैमसंग ने पहली तिमाही में बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, मेमोरी चिप की जोरदार डिमांड 
  10. अब Netflix दिखाएगा Reels जैसे वीडियो, नया फीचर बदल देगा देखने का तरीका!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »