• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • India vs Pakistan Asia Cup Final 2025: कब और कहां ऑनलाइन देखें भारत बनाम पाकिस्तान मैच? यहां जानें सब कुछ

India vs Pakistan Asia Cup Final 2025: कब और कहां ऑनलाइन देखें भारत बनाम पाकिस्तान मैच? यहां जानें सब कुछ

28 सितंबर 2025 को दुबई में भारत और पाकिस्तान पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे। जानिए मैच का पूरा शेड्यूल, दोनों टीमों के स्क्वॉड और कहां देख सकते हैं इसकी लाइव स्ट्रीमिंग।

India vs Pakistan Asia Cup Final 2025: कब और कहां ऑनलाइन देखें भारत बनाम पाकिस्तान मैच? यहां जानें सब कुछ

Photo Credit: Asian Cricket Council (ACC)

Asia Cup में भारत ने अब तक सबसे ज्यादा 8 बार खिताब जीता है

ख़ास बातें
  • फाइनल 28 सितंबर (रविवार) को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा
  • सीधा प्रसारण Sony Sports Network पर होगा
  • मोबाइल और स्मार्ट टीवी यूजर्स इसे SonyLIV ऐप पर लाइव स्ट्रीम कर सकेंगे
विज्ञापन

Aisa Cup 2025 के 41 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) एक-दूसरे के खिलाफ फाइनल मुकाबले में आमने-सामने उतरेंगे। अब तक चाहे टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में खेला गया हो या T20 में, दोनों देशों का टकराव कभी भी खिताबी मुकाबले में नहीं हुआ था। यह ऐतिहासिक मैच 28 सितंबर, रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

एशिया कप में भारत ने अब तक सबसे ज्यादा 8 बार खिताब जीता है, जबकि पाकिस्तान के खाते में केवल 2 ट्रॉफी आई हैं। दिलचस्प बात यह है कि दोनों टीमों ने मिलकर अब तक कुल 10 बार एशिया कप जीता है, लेकिन आज तक किसी फाइनल में उनका आमना-सामना नहीं हुआ। यही वजह है कि इस बार का मुकाबला सिर्फ एक ट्रॉफी के लिए नहीं बल्कि क्रिकेट इतिहास के सुनहरे पन्नों पर दर्ज होने वाला पल है। इस हाई-वोल्टेज भिड़ंत को लेकर दोनों देशों के फैंस ही नहीं बल्कि पूरी क्रिकेट दुनिया बेसब्री से इंतजार कर रही है।

India vs Pakistan Asia Cup Final: कब और कहां होगा मैच?

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल 28 सितंबर (रविवार) को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार) होगी।

India vs Pakistan Asia Cup Final: कहां देखें लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग?

इस रोमांचक फाइनल का सीधा प्रसारण Sony Sports Network पर होगा। वहीं, मोबाइल और स्मार्ट टीवी यूजर्स इसे SonyLIV ऐप पर लाइव स्ट्रीम कर सकेंगे।

India Playing XI (Expected)

भारत अपने सबसे मजबूत खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरने जा रहा है। टीम में सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, कुलदीप यादव और रिंकू सिंह जैसे मैच-विनर मौजूद रहेंगे।

Pakistan Playing XI (Expected)

पाकिस्तान अपनी हार की भरपाई करने के इरादे से उतरेगा। टीम में शाहीन अफरीदी, हैरिस रऊफ, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), मोहम्मद हारिस, और हसन अली जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

India vs Pakistan: हेड-टू-हेड में कौन है आगे?

अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो T20 International में भारत का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच अब तक 15 T20 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से भारत ने 12 जीते जबकि पाकिस्तान केवल 3 मैचों में ही जीत दर्ज कर पाया है। ऐसे में आंकड़े भारत को मजबूत दावेदार बताते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  3. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  5. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  6. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  7. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  8. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  9. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  10. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »