• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • IND vs AUS Live: भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे आज दोपहर 1 बजे से यहां देखें फ्री!

IND vs AUS Live: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे आज दोपहर 1 बजे से यहां देखें फ्री!

इस सीरीज के मैचों को आप Sports 18 पर देख पाएंगे। नेटवर्क के स्पोर्ट्स 18 1 SD और स्पोर्ट्स 18 1HD पर इनको देखा जा सकेगा। 

IND vs AUS Live: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे आज दोपहर 1 बजे से यहां देखें फ्री!

तीसरा मैच कैप्टन रोहित शर्मा की अगुवाई में होगा।

ख़ास बातें
  • मैच JioCinema पर ऑनलाइन Live Stream के जरिए देखा जा सकता है।
  • मैच के लिए टॉस 1.00 बजे होगा।
  • इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में काफी बदलाव देखा जा सकता है।
विज्ञापन
IND vs AUS 3rd ODI: भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज का सीरीज का तीसरा और फाइनल मैच है। तीन मैचों की इस सीरीज में टीम इंडिया दो मैच जीतकर सीरीज पर पहले ही अपना कब्जा कर चुकी है। अब टीम का इरादा होगा कि तीसरा मैच भी जीतकर को वह सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को क्लीन स्वाइप कर दे। तीन मैचों की वनडे सीरीज का आज आखिरी मुकाबला है जो राजकोट में खेला जाएगा।

भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे मैचों की सीरीज में पहले दो मैचों में कप्तानी के एल राहुल को सौंपी गई थी। अब तीसरा मैच कैप्टन रोहित शर्मा की अगुवाई में होगा। रोहित शर्मा की वापसी के साथ ही स्क्वाड में कई और खिलाड़ी भी लौटने वाले हैं। यानी कि इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में काफी बदलाव होगा। इसमें हार्दिक पांड्या, शुभमन गिल, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर और अक्षर पटेल नहीं दिखाई देंगे। 
आज के मैच में रोहित शर्मा कप्तान के रूप में वापसी करेंगे।

आज के मैच में रोहित शर्मा कप्तान के रूप में वापसी करेंगे।
Photo Credit: BCCI


भारत और ऑस्ट्रेलिया सीरीज के तीसरे और फाइनल मैच को आप अपनी सुविधानुसार टीवी पर लाइव देख सकते हैं, या फिर इंटरनेट के माध्यम से बिल्कुल फ्री में मैच देखने का तरीका भी हम आपको बता रहे हैं। ध्यान दें कि इस सीरीज के मैचों का प्रसारण Disney Plus Hotstar लाइव नहीं देखा जा सकेगा। इसके लिए प्लेटफॉर्म बदल गया है। जिसकी पूरी जानकारी हम आपको बता रहे हैं। 
 

IND vs AUS Live मैच कब खेला जाएगा?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे मैच आज, 27 सितंबर को खेला जाएगा। 
 

IND vs AUS Live मैच कहां खेला जाएगा?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे मैच आज, 27 सितंबर को राजकोट में सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।
 

IND vs AUS Live मैच कितने बजे होगा शुरू?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे मैच दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा। मैच के लिए टॉस 1.00 बजे होगा। 
 

IND vs AUS Live मैच टीवी पर कैसे देखें लाइव?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे मैच आप घर बैठे टीवी पर देख सकते हैं। लेकिन स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इसका प्रसारण नहीं होगा। सीरीज के लिए टीवी चैनल प्लेटफॉर्म बदल गया है। इस सीरीज के मैचों को आप Sports 18 पर देख पाएंगे। नेटवर्क के स्पोर्ट्स 18 1 SD और स्पोर्ट्स 18 1HD पर इनको देखा जा सकेगा। 
 

IND vs AUS Live मैच फ्री में कैसे देखें ऑनलाइन?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे मैच JioCinema पर ऑनलाइन Live Stream के जरिए देखा जा सकता है। जियो सिनेमा ऐप पर यूजर अंग्रेजी, हिंदी, भोजपुरी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलायलम भाषाओं में कमेंट्री के साथ मैच का मजा ले सकते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »