• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • 'देश से पहले फ्रेंचाइजी ज्यादा महत्वपूर्ण है' रोहित शर्मा के सोशल मीडिया पोस्ट पर भड़के फैन्स, देखें रिएक्शन

'देश से पहले फ्रेंचाइजी ज्यादा महत्वपूर्ण है' रोहित शर्मा के सोशल मीडिया पोस्ट पर भड़के फैन्स, देखें रिएक्शन

रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से ब्रेक ले लिया है और वे न्यूजीलैंड और बांग्लादेश में व्हाइट बॉल मैच नहीं खेलेंगे। हालांकि, वह बांग्लादेश में होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए वापसी करेंगे।

'देश से पहले फ्रेंचाइजी ज्यादा महत्वपूर्ण है' रोहित शर्मा के सोशल मीडिया पोस्ट पर भड़के फैन्स, देखें रिएक्शन

रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से ब्रेक ले लिया है

ख़ास बातें
  • कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने IPL से संन्यास ले लिया है
  • पोलार्ड की घोषणा के बाद रोहित शर्मा ने उन्हें शुभकामना भरा पोस्ट किया
  • रोहित के पोस्ट पर फैन्स ने जमकर भड़ास निकाली
विज्ञापन
कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने मंगलवार, 15 नवंबर को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से संन्यास लेने की घोषणा की। उन्होंने यह घोषणा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर की, जिसके तुरंत बाद से फैन्स के साथ-साथ क्रिकेट जगह के दिग्गजों की ओर से उन्हें शुभकामनाएं मिलनी शुरू हो गई। इनमें से एक भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) थे, जिन्होंने अपनी और पोलार्ड की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें शुभकामना दी। हालांकि, उनके इस पोस्ट से क्रिकेट फैन्स खासा निराश और नाराज नजर आए। ऐसे क्यों, चलिए आपको बताते हैं।

Kieron Pollard ने IPL से संन्यास लेने का फैसला सोशल मीडिया में एक लंबे पोस्ट के जरिए सुनाया। उनके इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर फैन्स और सचिन तेंडुलकर सहित कई अन्य दिग्गजों ने शुभकामनाएं दी, जिनमें से एक रोहित शर्मा का भी थे। रोहित ने Instagram पर मुंबई इंडियन्स (Mumbai Indians) की जर्सी में पोलार्ड और अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, (अनुवादित) "बिग मैन, बिग इंपेक्ट और हमेशा दिल से खेलें। एक सच्चा MI लेजेंड।" उनका यह पोस्ट अब जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल होने के पीछे कारण लोगों का उनपर गुस्सा है। 
 

दरअसल, हाल ही में समाप्त हुए 2022 आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप (ICC Men T20 World Cup 2022) में रोहित शर्मा की कप्तानी में खेल रही भारतीय क्रितेट टीम सेमी फाइनल्स में इंग्लैंड से हार गई थी, जिसके बाद से रोहित शर्मा ने न ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया और न ही इससे संबंधित कोई पोस्ट किया। लेकिन, जैसे ही उनकी IPL फ्रेंचाइजी से एक प्लेयर के जाने की खबर आई उन्होंने सोशल मीडिया में शिरकत करने में देर नहीं लगाई। बस यही बात फैन्स और देशवासियों को पसंद नहीं आई और फैन्स ने रोहित से उनकी प्राथमिकताओं के बारे में सवाल करना शुरू कर दिया और अपनी फ्रेंचाइजी को देश से ऊपर रखने के लिए भारतीय कप्तान की खिंचाई की।
 

Twitter पर John (@criccrazyjohns) ने रोहित के इंस्टाग्राम पोस्ट का स्क्रीनशॉट ट्विटर पर शेयर किया। यहां लोगों ने रोहित शर्मा की जमकर खिंचाई की। आप इन रिएक्शन को नीचे देख सकते हैं।
 
 
 
 
 

बताते चलें कि रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से ब्रेक ले लिया है और वे न्यूजीलैंड और बांग्लादेश में व्हाइट बॉल मैच नहीं खेलेंगे। हालांकि, वह बांग्लादेश में होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए वापसी करेंगे।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Rohit Sharma, Kieron Pollard
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »