• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • चीन की कार मार्केट की बराबरी के लिए भारत को लगेंगे 140 वर्ष, जानें Maruti के चेयरमैन ने ऐसा क्यों कहा?

चीन की कार मार्केट की बराबरी के लिए भारत को लगेंगे 140 वर्ष, जानें Maruti के चेयरमैन ने ऐसा क्यों कहा?

Maruti चेयरमैन ने कार उद्योग पर टैक्सेशन में कमी करने की वकालत की, जो 28% (जीएसटी) से शुरू होता है और बड़ी एसयूवी के मामले में 50% तक जाता है।

चीन की कार मार्केट की बराबरी के लिए भारत को लगेंगे 140 वर्ष, जानें Maruti के चेयरमैन ने ऐसा क्यों कहा?

कार उद्दोग में टैक्सेशन 28% (GST) से शुरू होता है और बड़ी एसयूवी के मामले में 50% तक जाता है

ख़ास बातें
  • मारुति के चेयरमैन आरसी भार्गव (R C Bhargava) ने बताया चौंकाने वाला आंकड़ा
  • चीनी कार मार्केट से भारत बहुत पीछे
  • भारी टैक्सेशन और खराब नौकरशाही नीति को बताया जिम्मेदार
विज्ञापन
चाइनीज कार मार्केट विशाल है और तेजी से ग्रो कर रहा है, लेकिन देश के दिग्गज वाहन निर्माता के चेयरमैन के अनुसार, भारी टैक्स और खराब नौकरशाही नीति के चलते भारत को चीन से बराबरी करने के लिए 140 वर्षों का समय लगेगा। कहा गया है कि भारत में प्रति हजार लोगों पर लगभग 30 कार हैं। ये आकंड़ा पिछले पांच वर्षों में प्रति वर्ष एक व्यक्ति की दर से बढ़ रहा है। इस हिसाब से चीन के प्रति हजार लोगों पर 170 कारों के स्तर तक पहुंचने में कथित तौर पर हमें 140 साल लगेंगे। 

TOI के अनुसार, मारुति के चेयरमैन आरसी भार्गव (R C Bhargava) ने एक इंटरव्यू में कहा कि भारतीय कार मार्केट को चीन के साथ बराबरी करने में करीब 140 वर्षों का समय लगेगा। उन्होंने इसके लिए देश में भारी कर वसूली और खराब नौकरशाही नीति को जिम्मेदार ठहराया।

बता दें कि भार्गव देश में सबसे लंबे समय तक सर्विस करने वाले (88 वर्षीय) ऑटो उद्योग के कार्यकारी का ओहदा हासिल कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि कार उद्योग का CAGR 2000-10 के दशक में प्राप्त 12% के ऑल टाइम हाई से घटकर 2010-22 में 3% के निचले स्तर पर आ गया है।

उन्होंने कार उद्योग पर टैक्सेशन में कमी करने की वकालत की, जो 28% (जीएसटी) से शुरू होता है और बड़ी एसयूवी के मामले में 50% तक जाता है। उन्होंने तुलना के लिए यह भी बताया कि यूरोपीय संघ और जापान में ये टैक्स क्रमश: करीब 19% और 10% है।

उन्होंने नौकरशाही नीति की भी बात की, जिसमें उन्होंने कहा, "किसी को यह सोचना चाहिए कि क्या कारों पर अर्थव्यवस्था में टैक्सेशन की औसत दर से अधिक शुल्क लगाया जाना चाहिए? हम एक तरह से इस तथ्य को स्वीकार कर रहे हैं कि कार एक लग्जरी उत्पाद है। उन पर गैर-लक्जरी उत्पादों की तुलना में अधिक कर लगाया जाना चाहिए। यह पुरानी समाजवादी सोच है।"

रिपोर्ट के अनुसार, भार्गव का कहना है कि कार उद्योग की वृद्धि तब तक दबाव में रहेगी जब तक कि केंद्र और राज्य सरकारें इसे "एक लक्जरी उत्पाद के तहत भारी कर के रूप में मानती हैं।"

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , RC Bhargava, RC Bhargava Maruti, RC Bhargava news, Maruti
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  2. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  3. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  4. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  6. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  8. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  9. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  10. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »