सेमीकंडक्टर में बड़ी पावर बन सकता है भारत, टाटा ग्रुप की प्लांट लगाने की योजना

देश में सेमीकंडक्टर की मैन्युफैक्चरिंग के लिए केंद्र सरकार ने इंसेंटिव्स देने की भी घोषणा की है। ऑटोमोबाइल और स्मार्टफोन जैसी इंडस्ट्रीज में सेमीकंडक्टर्स का इस्तेमाल होता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 दिसंबर 2023 22:22 IST
ख़ास बातें
  • इस प्रोजेक्ट में 40,000 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट किया जाएगा
  • Micron Technology की भी देश में सेमीकंडक्टर बनाने की तैयारी है
  • सेमीकंडक्टर्स की कमी से ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री पर बड़ा असर पड़ा है

देश में सेमीकंडक्टर की मैन्युफैक्चरिंग के लिए केंद्र सरकार ने इंसेंटिव्स देने की भी घोषणा की है

ऑटोमोबाइल से लेकर सॉफ्टवेयर तक के बिजनेस से जुड़े Tata Group ने असम में सेमीकंडक्टर प्रोसेसिंग प्लांट लगाने का आवेदन किया है। इस प्रोजेक्ट में 40,000 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट किया जाएगा। पिछले कुछ वर्षों में सेमीकंडक्टर की कमी से ऑटोमोबाइल जैसे कुछ सेक्टर्स में कंपनियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। 

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया, "टाटा ग्रुप ने राज्य में 40,000 करोड़ रुपये के इनवेस्टमेंट से सेमीकंडक्टर प्रोसेसिंग प्लांट लगाने का आवेदन दिया है। इससे एक बड़ा बदलाव होगा। हमारे राज्य को बेहतर बनाने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लगातार दिशानिर्देश के लिए मैं उनका आभारी हूं।" उन्होंने कहा कि स्व-रोजगार के मौके बढ़ाने और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री आत्मनिर्भर असम अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत दो लाख युवाओं को आंत्रप्रेन्योर बनने के लिए सशक्त किया जाएगा। देश में सेमीकंडक्टर की मैन्युफैक्चरिंग के लिए केंद्र सरकार ने इंसेंटिव्स देने की भी घोषणा की है। अमेरिकी कंपनी Micron Technology की भी देश में सेमीकंडक्टर्स की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की योजना है। 
Advertisement

Micron Technology ने गुजरात के साणंद में एडवांस्ड सेमीकंडक्टर असेंबली प्लांट लगाने की तैयारी की है। इस प्लांट का कंस्ट्रक्शन Tata Projects करेगी। यह प्लांट 93 एकड़ में होगा। हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने देश में सेमीकंडक्टर की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने वालों को केंद्र सरकार की ओर से 50 प्रतिशत की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की थी। मोदी ने कहा था कि उनकी सरकार ने सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री के लिए बहुत सी सुविधाएं दी हैं। उनका कहना था कि देश में सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की जोरदार ग्रोथ होगी। सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री के लिए एक इकोसिस्टम तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया था कि सेमीकंडक्टर डिजाइन पर कोर्सेज को शुरू करने के लिए 300 कॉलेज की पहचान की गई है। मोदी कहना था कि दुनिया में हुई प्रत्येक औद्योगिक क्रांति के पीछे लोगों की महत्वाकांक्षाएं और वह मानते हैं कि चौथी औद्योगिक क्रांति का कारण भारत की महत्वाकांक्षाएं होंगी। 

Reliance Industries ने भी सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग में उतरने की योजना बनाई है। इसके लिए टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप के बारे में रिलायंस इंडस्ट्रीज की विदेशी चिपमेकर्स के साथ बातचीत हो रही है। हालांकि, कंपनी ने इस बारे में फैसला नहीं किया है कि वह इस सेक्टर में इनवेस्टमेंट करना चाहती है या नहीं। रिलायंस को सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग करने से अपने टेलीकॉम और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज बिजनेस में आसानी हो सकती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  5. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  6. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
#ताज़ा ख़बरें
  1. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  3. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  5. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  6. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  7. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  8. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  10. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.