• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • पुणे में लॉन्‍च हुई भारत की पहली हाइड्रोजन और हवा से चलने वाली बस, देखें वीडियो

पुणे में लॉन्‍च हुई भारत की पहली हाइड्रोजन और हवा से चलने वाली बस, देखें वीडियो

इस बस को CSIR (काउंसिल ऑफ साइंटिफ‍िक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च) और केपीआईटी लिमिटेड ने मिलकर डेवलप किया गया है।

पुणे में लॉन्‍च हुई भारत की पहली हाइड्रोजन और हवा से चलने वाली बस, देखें वीडियो

केंद्रीय मंत्री ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करके यह जानकारी दी। इसमें बस की झलक भी मिलती है।

ख़ास बातें
  • इसे CSIR और केपीआईटी लिमिटेड ने मिलकर डेवलप किया है
  • केंद्रीय मंत्री ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करके यह जानकारी दी
  • वीडियो में बस की झलक भी मिलती है
विज्ञापन
दुनियाभर के देशों में ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने पर काम चल रहा है। पश्चिमी देश पेट्रोल-डीजल पर अपनी निर्भरता कम कर रहे हैं। वर्तमान में इलेक्ट्रिक वीकल इसका विकल्‍प बन रहे हैं, लेकिन भविष्‍य में इससे भी बेहतर तकनीक हमारे सामने होगी और भारत इसमें क्रांतिकारी बदलाव ला सकता है। केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने रविवार को पुणे में देश की पहली स्वदेशी ‘हाइड्रोजन फ्यूल सेल बस' (Hydrogen Fuel Cell Bus) को अनवील किया। एक ऐसी बस जो हाडड्रोजन और हवा का इस्‍तेमाल करके चलती है। इस बस को CSIR (काउंसिल ऑफ साइंटिफ‍िक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च) और केपीआईटी लिमिटेड ने मिलकर डेवलप किया गया है।
 

केंद्रीय मंत्री ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करके यह जानकारी दी। इसमें बस की झलक भी मिलती है। वीडियो में लिखा गया था कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेशनल ग्रीन हाइड्रोजन मिशन से प्रेरित होकर KPIT CSIR द्वारा डेवलप भारत की पहली स्वदेशी रूप से विकसित “हाइड्रोजन फ्यूल सेल बस' को पुणे में अनवील किया गया। 

जानकारी के अनुसार, यह फ्यूल सेल बिजली पैदा करने और बस को बिजली देने के लिए हाइड्रोजन और हवा का इस्‍तेमाल करता है, जो इसे पर्यावरण के अनुकूल परिवहन मोड बनाता है। अगर इसकी तुलना एक डीजल बस की तुलना की जाए, तो वह आम तौर पर लंबी दूरी के मार्गों पर हर साल 100 टन CO2 का उत्सर्जन करती है और देशभर में लाखों डीजल बसें हैं। डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा कि हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रकों की ऑपरेशनल कॉस्‍ट डीजल बसों की तुलना में तुलनात्मक रूप से कम है। यह पूरे देश में क्रांतिकारी बदलाव ला सकता है, खासकर माल-ढुलाई से जुड़े क्षेत्र में। 

डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'हाइड्रोजन विजन' का मकसद भारत को मौसम परिवर्तन लक्ष्यों, स्वच्छ ऊर्जा के साथ-साथ स्वच्छ ऊर्जा को पूरा करने के लिए आत्मनिर्भर बनाना है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लगभग 12-14 प्रतिशत CO2 उत्सर्जन डीजल से चलने वाले भारी वीकल से होता है। हाइड्रोजन ईंधन सेल वीकल इस क्षेत्र में ऑन-रोड कार्बन उत्सर्जन को खत्म करने के लिए शानदार साधन प्रदान करते हैं। उम्‍मीद है कि जल्‍द ऐसी बसें सड़कों पर दौड़ सकती हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  7. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  8. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  10. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »