IIT कानपुर में 33 स्टूडेंट्स को मिली 1 करोड़ रुपये से ज्यादा पैकेज वाली जॉब!

IIT कानपुर प्लेसमेंट में अबकी बार 250 के लगभग कंपनियों ने भाग लिया था।

IIT कानपुर में 33 स्टूडेंट्स को मिली 1 करोड़ रुपये से ज्यादा पैकेज वाली जॉब!

IIT कानपुर प्लेसमेंट 2022-23 का पहला सेशन पूरा हो गया है जिसमें 1200 से ज्यादा जॉब ऑफर की गईं।

ख़ास बातें
  • प्लेसमेंट ड्राइव 1 दिसंबर से शुरू हुआ था।
  • स्टूडेंट्स के लिए 1200 जॉब प्रोफाइल्स ऑफर की गईं।
  • स्टूडेंट्स ने 1128 ऑफर्स को स्वीकार किया।
विज्ञापन
देश के आईआईआटी कॉलेजों में दिसंबर की शुरुआत से ही प्लेसमेंट भी शुरू हो गया था जो अभी भी जारी है। हाल ही में कानपुर आईआईटी में प्लेसमेंट सेशन देखने को मिला जिसमें स्टूडेंट्स को 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का पैकेज ऑफर किया गया है। प्लेसमेंट ड्राइव 1 दिसंबर से शुरू हुआ था और इसका पहला फेज अब पूरा हो गया है जिसमें स्टूडेंट्स के लिए 1200 जॉब प्रोफाइल्स ऑफर की गईं। इनमें से स्टूडेंट्स ने 1128 ऑफर्स को स्वीकार किया जिनमें 33 स्टूडेंट्स को 1 करोड़ रुपये सालाना पैकेज भी मिला है। 

IIT कानपुर प्लेसमेंट 2022-23 का पहला सेशन पूरा हो गया है। इसमें रिलायंस जियो, पीडब्ल्यूसी, इंटेल, माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों ने हिस्सा लिया था। जिन्होंने 33 स्टूडेंट्स को 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का एनुअल पैकेज दिया है। इंस्टीट्यूट ने एक ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से इसकी डिटेल्स भी शेयर की हैं। सेशन 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक चला, जिसमें 1200 जॉब ऑफर्स दिए गए। इनमें से 208 प्री प्लेसमेंट ऑफर्स थे। 2022 के प्लेसमेंट सेशन में कॉलेज को 33 प्रतिशत ज्यादा ऑफर मिले हैं। इनमें 74 इंटरनेशनल ऑफर्स भी शामिल थे जो अबकी बार 57% ज्यादा हैं। 

IIT कानपुर प्लेसमेंट में अबकी बार 250 के लगभग कंपनियों ने भाग लिया था। इनमें टेक कंपनियों के साथ ही बैंकिंग फर्म भी शामिल थीं। शामिल होने वाली कंपनियों में 35 स्टार्टअप भी थे। बैंकिंग व फाइनेंस में जेपी मार्गेन, अमेरिकन एक्सप्रेस, पीडब्ल्यूसी, एक्सिस बैंक, एचएसबीसी, वेल्स फारगो, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जीआईसी लिमिटेड जैसी फर्में शामिल थीं। वहीं, टेक फर्मों में राकुटेन मोबाइल, इंटेल, माइक्रोसॉफ्ट इंडिया, क्वालकॉम, ईएक्सएल, ओरेकल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, एसएपी लैब्स, वॉलमार्ट ग्लोबल टेक इंडिया, लेगाटो हेल्थ टेक्नोलॉजी जैसे नाम शामिल रहे। 

IIT खड़गपुर (IIT Kharagpur) में भी हाल ही में 2022 के लिए प्लेसमेंट फेज समाप्त हुआ है। इस बार के प्लेसमेंट ड्राइव में इंस्टीट्यूट को 2.64 करोड़ रुपये का सैलरी पैकेज मिला है जो सबसे बड़ा है। कॉलेज में 1600 से ज्यादा ऑफर्स स्टूडेंट्स को मिले जिनमें से 48 ऑफर 50 लाख रुपये से लेकर 2.64 करोड़ रुपये तक गए हैं। स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप के लिए 900 के लगभग ऑफर्स मिले हैं। कॉलेज में इस बार 300 से ज्यादा कंपनियों ने हिस्सा लिया था। इनमें हाई फ्रिक्वेंसी ट्रेडिंग, बैंकिंग, सॉफ्टवेयर, एनालिटिक्स, कंसल्टेंसी और कई कोर इंजीनियरिंग फर्म शामिल थीं। इसके अलावा स्टूडेंट्स को 45 जॉब ऑफर इंटरनेशनल कंपनियों से भी मिले। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: IIT, IIT Kanpur, iit kanpur placement
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  3. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  4. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  5. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  6. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  7. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  8. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  10. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »