• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • IIT गुवाहाटी में स्टूडेंट को मिला 2.4 करोड़ रुपये का सैलरी पैकेज, Amazon और Google ने दी सबसे ज्यादा नौकरियां

IIT गुवाहाटी में स्टूडेंट को मिला 2.4 करोड़ रुपये का सैलरी पैकेज, Amazon और Google ने दी सबसे ज्यादा नौकरियां

प्लेसमेंट ड्राइव में Apple, Cisco, Accenture, IBM जैसी बड़ी कंपनियों के नाम भी शामिल रहे।

IIT गुवाहाटी में स्टूडेंट को मिला 2.4 करोड़ रुपये का सैलरी पैकेज, Amazon और Google ने दी सबसे ज्यादा नौकरियां

गुवाहाटी के आईआईटी कॉलेज ने 2022-23 के लिए अपने प्लेसमेंट के पहले फेज की समाप्ति की घोषणा कर दी है

ख़ास बातें
  • कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग ब्रांच को 41 लाख रुपये का औसत पैकेज
  • प्लेसमेंट ड्राइव में Apple, Cisco, Accenture, IBM जैसी कंपनियां भी शामिल
  • कॉलेज में 2022-23 के लिए प्लेसमेंट का पहला फेज समाप्त
विज्ञापन
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गुआहाटी (IIT Guwahati) में हाल ही में समाप्त हुए प्लेसमेंट सेशन में कंपनियों की ओर से 2.4 करोड़ तक का पैकेज ऑफर किया गया है। कॉलेज में 2022-23 के लिए प्लेसमेंट का पहला फेज समाप्त हो गया है इसमें अमेजन, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट जैसी दिग्गज टेक कंपनियों ने हिस्सा लिया था। कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग ब्रांच में अबकी बार कंपनियों की ओर से दिए गए पैकेज का औसत 41 लाख रुपये है जबकि पिछले साल यह औसत 28 लाख रुपये का था। 

देश के विभिन्न आईआईटी कॉलेज में दिसंबर में प्लेसमेंट ड्राइव शुरू हुआ था जिसमें से गुवाहाटी के आईआईटी कॉलेज ने अपने प्लेसमेंट के पहले फेज की समाप्ति की घोषणा कर दी है। बिजनेस टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक इंस्टीट्यूट में कंपनियों की ओर से 2.4 करोड़ रुपये का अधिकतम सालाना पैकेज ऑफर किया गया है। इस बार की प्लेसमेंट ड्राइव में Amazon, Google और Microsoft जैसी दिग्गज कंपनियों ने हिस्सा लिया था। कॉलेज के कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग ब्रांच को सबसे ज्यादा और सबसे अच्छे पैकेज ऑफर किए गए हैं। 

इस बार के प्लेसमेंट सेशन में कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग ब्रांच को 41 लाख रुपये का औसत पैकेज मिला है। इसी ब्रांच में कंपनियों की ओर से 2.4 करोड़ रुपये सालाना पैकेज भी ऑफर किया गया है। इंस्टीट्यूट की ओर से कहा गया है कि कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग ब्रांच के स्टूडेंट केवल इसी क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि बैंकिंग और डिजाइन में भी हायर किए गए हैं। 

प्लेसमेंट ड्राइव में Apple, Cisco, Accenture, IBM जैसी बड़ी कंपनियों के नाम भी शामिल रहे। ड्राइव में इन्वेस्टमेंट बैंक और फाइनेंस सेक्टर की ओर से भी स्टू़डेंट्स का काफी संख्या में हायर किया गया। इसमें BNY Melon, Goldman Sachs, Bank of America, American Express और Square Point जैसे नाम शामिल थे। इसके अलावा भारतीय कंपनियों में रिलायंस, बजाज, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक भी शामिल रहे। इसके अलावा रुबिक, इनफर्निया, कोहेसिटी, थॉटपोस्ट, एल्फाग्रेप, राकुटेन, शिमिजू और सैमसंग आदि कंपनियों ने भी इस प्लेसमेंट सेशन में हिस्सा लिया था। इससे पहले आईआईटी कानपुर में भी स्टूडेंट्स को 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का जॉब ऑफर दिया गया था। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  2. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  4. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  5. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  6. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  7. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  8. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  9. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  10. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »