• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Hyundai ने दिखाई कॉन्‍सेप्‍ट इलेक्ट्रिक SUV, बैठने के बाद आएगा लिविंग रूम का फील

Hyundai ने दिखाई कॉन्‍सेप्‍ट इलेक्ट्रिक SUV, बैठने के बाद आएगा लिविंग रूम का फील

Hyundai सेवन, कंपनी के अब तक के सबसे बड़े कॉन्सेप्ट वीकल्‍स में से एक है, जिसका वीलबेस 10.5 फीट तक फैला है।

Hyundai ने दिखाई कॉन्‍सेप्‍ट इलेक्ट्रिक SUV, बैठने के बाद आएगा लिविंग रूम का फील

ह्यूंदै ने सेवन के साथ हाइजीन पर भी बहुत जोर दिया है, ताकि कोविड के बाद की दुनिया में लोगों को उनकी कारों को साफ रखने में मदद मिले।

ख़ास बातें
  • अमेरिका में चल रहे 2021 लॉस एंजिल्स ऑटो शो में इस ईवी को दिखाया गया है
  • कार का इंटीरियर में बांस, कॉपर जैसे मटीरियल का इस्‍तेमाल किया गया है
  • लोगों के कार से बाहर निकलने के बाद यह स्‍टरलाइज हो जाती है
विज्ञापन
Hyundai (ह्यूंदै) ने अमेरिका में चल रहे 2021 लॉस एंजिल्स ऑटो शो में 'सेवन' नाम से एक नए कॉन्‍सेप्‍ट इलेक्ट्रिक वीकल (EV) से पर्दा हटाया है। सेवन को एक फ्यूचर एसयूवी की तरह पेश किया गया है, जिसका शानदार लुक और आने वाले फीचर्स ये इशारा करते हैं कि ऐसे कॉन्‍सेप्‍ट इलेक्ट्रिक वीकल भी भविष्‍य की गाडि़यां हो सकती हैं। इस SUV को E-GMP (इलेक्ट्रिक-ग्लोबल मॉड्यूलर प्लैटफॉर्म) पर बनाया गया है, जिसका इस्तेमाल आने वाले कई वीकल्‍स जैसे- Ioniq 5, Kia EV6 और जेनेसिस GV60 EV में भी किया जा रहा है। ह्यूंदै सेवन अपने फ्रंट रेट्रो लुक से लेकर ओवरऑल मॉडर्न अंदाज से दिल जीतने वाली एसयूवी नजर आती है। 

Hyundai सेवन, कंपनी के अब तक के सबसे बड़े कॉन्सेप्ट वीकल्‍स में से एक है, जिसका वीलबेस 10.5 फीट तक फैला है। कैडिलैक एस्केलेड के वीलबेस से इसकी तुलना करें, तो वहां 9.6 फीट वीलबेस मिलता है। ह्यूंदै सेवन की परफॉर्मेंस को लेकर भी बड़ा दावा किया गया है, जिसके मुताबिक इस एसयूवी की बैटरी को 350kW के चार्जर से 20 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक फुल किया जा सकता है। और तो और, यह एसयूवी 300 मील यानी करीब  483 किलोमीटर से अधिक की रेंज को टारगेट करती है।

भविष्‍य की सुविधाओं और कॉम्पिटिशन को देखते हुए यह कार कोच-स्‍टाइल डोर, एडजस्‍टेबल सिटिंग जैसी खूबियों से लैस है। कुल मिलाकर इस कार का इंटीरियर किसी लिविंग रूम से कम नहीं है, जिस पर सवार होने के बाद आपको शानदार फील आएगा। वैसे BMW, Volvo और Audi जैसी कार कंपनियां भी इसी तरह के आइडिया पर आगे बढ़ रही हैं, जहां कार को एक ‘थर्ड प्‍लेस' में बदलने का अनुमान है यानी ऐसी जगह जिसमें कोई काम कर सकता है। खा सकता है। सोशलाइज हो सकता और सो भी सकता है।

ह्यूंदै ने सेवन के साथ हाइजीन पर भी बहुत जोर दिया है, ताकि कोविड के बाद की दुनिया में लोगों को उनकी कारों को साफ रखने में मदद मिले। इसी कड़ी में कार का इंटीरियर भी रिन्‍यूएबल और रिसाइकल हो सकने वाले मटीरियल यानी बांस, कॉपर और हाइजीन से भरपूर फैब्रिक का उपयोग करता है। यही नहीं, इस एसयूवी में UVC लाइट्स भी हैं, जो लोगों के कार से बाहर निकलने के बाद सबकुछ स्टरलाइज कर देती हैं।

ह्यूंदै सेवन, निश्चित रूप से सिर्फ एक कॉन्‍सेप्‍ट है और जल्‍द प्रोडक्‍शन में नहीं जाने वाली। हालांकि ह्यूंदै का रेकॉर्ड ऐसा रहा है कि उसने कॉन्‍सेप्‍ट को हकीकत में बदला है, इसलिए इस कॉन्‍सेप्‍ट को भी सड़कों पर दौड़ते हुए देखना कोई बहुत बड़ी बात नहीं होगी। याद रहे कि ह्यूंदै का ऐसा ही एक कॉन्‍सेप्‍ट आखिरकार Ioniq 5 बन गई थी।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Hyundai, seven, concept electric suv, Ioniq 5, Kia EV6, BMW, Volvo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »