भारत में सबसे बड़ा IPO ला सकती है Hyundai Motor, 3 अरब डॉलर जुटाने की योजना

इससे पहले 2022 में Life Insurance Corp ने IPO के जरिए लगभग 2.5 अरब डॉलर जुटाए थे। ह्यंडई ने पिछले महीने मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास IPO के लिए दस्तावेज जमा किए थे

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 जुलाई 2024 22:20 IST
ख़ास बातें
  • पिछले कुछ वर्षों में देश में ह्युंडई की बिक्री बढ़ी है
  • कंपनी के शेयर्स की सितंबर में लिस्टिंग हो सकती है
  • कंपनी की देश में चार EV लॉन्च करने की योजना है

इससे पहले 2022 में Life Insurance Corp ने IPO के जरिए लगभग 2.5 अरब डॉलर जुटाए थे

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Hyundai Motor की इनिशियल पब्लिक ऑफर ( IPO) के जरिए लगभग 3.5 अरब डॉलर जुटाने की योजना है। यह देश का सबसे बड़ा IPO हो सकता है। पिछले कुछ वर्षों में देश में ह्युंडई की बिक्री बढ़ी है। कंपनी के शेयर्स की सितंबर में लिस्टिंग हो सकती है। 

Bloomberg की रिपोर्ट में इस बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि ह्यंडई का टारगेट इस IPO के जरिए न्यूनतम तीन अरब डॉलर हासिल करने का है। यह आंकड़ा बढ़कर 3.5 अरब डॉलर तक हो सकता है। इससे पहले 2022 में Life Insurance Corp ने IPO के जरिए लगभग 2.5 अरब डॉलर जुटाए थे। ह्यंडई ने पिछले महीने मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास IPO के लिए दस्तावेज जमा किए थे। कंपनी ने बताया था कि इसमें 17.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची जाएगी। 

ह्यंडई ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की रेंज बढ़ाने की तैयारी की है। कंपनी की बड़ी संख्या में बिकने वाली SUV Creta का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। इससे पहले ह्युंडई ने देश में अपने पहले इलेक्ट्रिक व्हीकल Kona को बंद कर दिया है। ह्युंडई ने अपनी वेबसाइट से Kona Electric को हटा दिया है। इसे लॉन्च के बाद से अपडेट नहीं किया गया था। इसकी सेल्स भी कमजोर थी और इसका बड़ा कारण इसका पुराना डिजाइन था। कंपनी ने बताया है कि वह अगले वर्ष की शुरुआत में अपना नया इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च करेगी। यह क्रेटा का इलेक्ट्रिक वर्जन होगा। कंपनी की देश में चार EV लॉन्च करने की योजना है। हाल ही में Creta की सेल्स 10 लाख यूनिट्स को पार कर गई थी। देश में कंपनी की इस पहली SUV को लगभग नौ वर्ष पहले लॉन्च किया गया था। इस सेगमेंट में बहुत से मॉडल लॉन्च होने के बावजूद क्रेटा को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। 

पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है। कंपनी की योजना EV के महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स  के लिए लोकल सप्लाई चेन बनाने की है। दक्षिण कोरिया के Hyundai Motor Group में Hyundai Motor और Kia शामिल हैं। ह्यंडई और Kia का टारगेट 2026 या 2027 में हाइब्रिड SUV लॉन्च करने का है। इसके साथ ही इन दोनों कंपनियों की EV को लेकर योजना भी बरकरार है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  4. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  5. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  3. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  4. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  6. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  7. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  8. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  9. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.