Hyundai ने पिछले वर्ष भारत में की रिकॉर्ड 6 लाख यूनिट्स की सेल, Exter को जोरदार रिस्पॉन्स

यह देश में बिजनेस शुरू करने के बाद से कंपनी का सबसे अच्छा प्रदर्शन है। कंपनी की पिछले वर्ष सेल्स लगभग नौ प्रतिशत बढ़कर लगभग 6.02 लाख यूनिट्स की रही

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 जनवरी 2024 15:42 IST
ख़ास बातें
  • ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए पिछले वर्ष अच्छा रहा है
  • ह्युंडई की सेल्स लगभग नौ प्रतिशत बढ़कर लगभग 6.02 लाख यूनिट्स की रही
  • कंपनी ने दिसंबर में देश में 72,750 यूनिट्स की बिक्री की है

यह देश में बिजनेस शुरू करने के बाद से कंपनी का सबसे अच्छा प्रदर्शन है

दक्षिण कोरिया की ऑटोमोबाइल कंपनी Hyundai Motor ने पिछले वर्ष भारत में छह लाख यूनिट्स से अधिक की सेल्स की है। यह देश में बिजनेस शुरू करने के बाद से कंपनी का सबसे अच्छा प्रदर्शन है। कंपनी की पिछले वर्ष सेल्स लगभग नौ प्रतिशत बढ़कर लगभग 6.02 लाख यूनिट्स की रही। 

ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए पिछले वर्ष अच्छा रहा है और अधिकतर कार मैन्युफैक्चरर्स ने बेहतर प्रदर्शन किया है। पिछले वर्ष ह्युंडई ने सब-कॉम्पैक्ट SUV Exter के अलावा अपडेटेड सेडान Verna को लॉन्च किया था। इसकी मिड-साइज SUV Creta का अपडेटेड वर्जन 16 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। पिछले वर्ष कंपनी का एक्सपोर्ट भी बोड़कर लगभग 1.63 लाख यूनिट्स का रहा। दिसंबर में ह्युंडई ने देश में 72,750 यूनिट्स की बिक्री और लगभग 13,700 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया है। देश में ह्युंडई की यूनिट के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, Tarun Garg ने बताया, "कंपनी ने इंडस्ट्री से अधिक ग्रोथ की है। यह ह्युंडई के ब्रांड को लेकर कस्टमर्स की पसंद का प्रमाण है। पिछले वर्ष कंपनी की प्रोडक्शन कैपेसिटी को बढ़ाकर लगभग 50,000 यूनिट्स किया गया है। इससे बढ़ती डिमांड को पूरा किया जा सकेगा।" 

कंपनी की नई SUV Exter को जोरदार रिस्पॉन्स मिला है। इसके लिए एक लाख से ज्यादा बुकिंग्स हो चुकी हैं। Hyundai Exter का मुकाबला Tata Motors की Punch, Nissan की Magnite, Renault की Kiger और Maruti Suzuki की Fronx से है। इस माइक्रो SUV के कुछ फीचर्स इस सेगमेंट में पहली बार दिए गए हैं। इसमें स्टैंडर्ड के तौर पर छह एयरबैग्स, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक डिस्ट्रीब्यूशन, पार्किंग सेंसर्स, सेंट्रल लॉकिंग, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल और हाई-स्पीड अलर्ट मिलते हैं। 

हाल ही में ह्युंडई ने Exter के छह वेरिएंट्स में से चार के प्राइस में 16,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की थी। इसे छह लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के शुरुआती प्राइस पर लॉन्च किया गया था। Exter में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन है जो 83 पीएस की पावर और 11.6 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 1.2 लीटर के बाई-फ्यूल पेट्रोल और सीएनजी इंजन का भी विकल्प है, जो 69 पीएस की पावर और 95.2 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट कर सकता है। यह मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसका डिजाइन ह्युंडई के नए डिजाइन सिस्टम पर बेस्ड है, जिसमें एच-शेप एलईडी डीआरएल के साथ स्प्लिट हेडलैंप सेटअप दिया गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  3. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  4. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  5. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  6. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  7. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.