Hyundai और Kia ने वापस मंगवाई 91 हजार से ज्यादा कारें, लिस्ट में ये कारें शामिल

Hyundai और Kia ने अमेरिका में 91,000 से ज्यादा नए वाहन वापस मंगाए हैं। इनमें लगभग 52,000 हुंडई कारें और लगभग 40,000 किआ की कारें हैं।

Hyundai और Kia ने वापस मंगवाई 91 हजार से ज्यादा कारें, लिस्ट में ये कारें शामिल
ख़ास बातें
  • Hyundai और Kia ने अमेरिका में 91,000 से ज्यादा नए वाहन वापस मंगाए हैं
  • लगभग 52,000 Hyundai कारें
  • लगभग 40,000 Kia की कारें हैं
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की दो बड़े ऑटो मेकर्स, Hyundai और Kia ने संयुक्त राज्य अमेरिकी (USA) में 91,000 से ज्यादा कारों को वापस बुलाया है। वापस बुलाने का कारण कथित तौर पर इलेक्ट्रिकल कंपोनेंट के कारण संभावित आग लगने का खतरा बताया जा रहा है। एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में वापस बुलाए गए इन 91,000 से ज्यादा वाहनों में करीह 52,000 Hyundai के वाहन और 40,000 Kia के वाहन हैं।

Reuters की रिपोर्ट के अनुसार, Hyundai और Kia ने अमेरिका में 91,000 से ज्यादा नए वाहन वापस मंगाए हैं। इनमें लगभग 52,000 हुंडई कारें और लगभग 40,000 किआ की कारें हैं। रिकॉल किए गए इन वाहनों में 2023 से 2024 के बीच की Hyundai Palisade, 2023 Hyundai Tucson, Hyundai Sonata, Hyundai Elantra और Hyundai Kona हैं। वहीं, Kia की 2023 से 2024 के बीच की Seltos, 2023 Soul और Sportage हैं।

इतना ही नहीं, हुंडई और किआ दोनों ने संभावित प्रभावित कारों के मालिकों को आवश्यक रिपेयर होने तक अपनी कारों को अस्थायी रूप से बाहर और घरों से दूर पार्क करने की सलाह दी हैं। रिपोर्ट आगे बताती है कि रिकॉल का मूल कारण आइडल स्टॉप एंड गो ऑयल पंप असेंबली के इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोलर्स में संभावित खराबी से जुड़ा है। इस समस्या के कारण अधिक गर्मी पैदा हो सकती है और परिणामस्वरूप, आग लगने का खतरा पैदा हो सकता है। इसके अलावा, गर्मी से होने वाली क्षति संभावित रूप से शॉर्ट सर्किट को ट्रिगर कर सकती है जो अन्य ऑनबोर्ड व्हीकल सिस्टम को प्रभावित कर सकती है।

इससे पहले, इसी साल फरवरी में Tesla ने 3 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को रिकॉल किया था। कंपनी का कहना था कि इसकी सेल्फ ड्राइविंग टेक्नोलॉजी में खामी आने की आशंका के कारण EVs को रिकॉल किया गया। टेस्ला कारों की ड्राइवर असिस्टेंस टेक्नोलॉजी में गड़बड़ी की आशंका पाई गई थी जिसके कारण ऐसे व्हीकल्स में क्रैश होने का डर बढ़ गया था।

इनमें कई मॉडल्स शामिल थे, जिसमें Model S, Model X, Model और 3 Model Y थे, जो कि 2016 से 2023 के बीच निर्मित थे। इनमें कंपनी ने फुल सेल्फ ड्राइविंग बीटा टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया था। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Hyundai, Kia, Recall
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  3. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  6. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »