• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • साइबर फ्रॉड के शिकार को हैदराबाद पुलिस ने वापस दिलाए Rs 39 लाख, जानें पूरा मामला

साइबर फ्रॉड के शिकार को हैदराबाद पुलिस ने वापस दिलाए Rs 39 लाख, जानें पूरा मामला

हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने स्टॉक ट्रेडिंग धोखाधड़ी का शिकार हुए एक व्यकित के 39 लाख रुपये वापस दिलाने में मदद की है।

साइबर फ्रॉड के शिकार को हैदराबाद पुलिस ने वापस दिलाए Rs 39 लाख, जानें पूरा मामला
ख़ास बातें
  • हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने एक व्यक्ति के 39 लाख रुपये वापस दिलाए
  • स्टॉक ट्रेडिंग धोखाधड़ी में फंसा था व्यक्ति
  • फ्रॉड करने वालों को 78.70 लाख रुपये किए थे ट्रांसफर
विज्ञापन
हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने स्कैम का शिकार हुए एक व्यक्ति को 39 लाख रुपये का अमाउंट वापस कर दिया है। बताया जा रहा है कि 34 वर्षिय व्यक्ति को कुछ समय पहले स्कैम किया गया था, जहां उसे झांसा देकर विभिन्न बैंक अकाउंट में कुल 78.70 लाख रुपये ट्रांसफर कराए गए थे। इस डिजिटल फ्रॉड का शिकार हुए व्यक्ति ने साइबर क्राइम पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस इन धोखाधड़ी करने वालों से करीब 39 लाख रुपये वसूलने में कामयाब रही है।

हैदराबाद टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने स्टॉक ट्रेडिंग धोखाधड़ी का शिकार हुए एक व्यकित के 39 लाख रुपये वापस दिलाने में मदद की है। पीड़ित को बेरोजगार बताया जा रहा है, जिसने फ्रॉड करने वालों द्वारा उपलब्ध कराए गए विभिन्न बैंक अकाउंट में कुल 78.70 लाख रुपये ट्रांसफर किए थे। फ्रॉड करने वालों ने व्यक्ति को आसानी से पैसा कमाने का लालच दिया था और पीड़ित ने किश्तों में पैसे जमा किए। हालांकि, तब उस व्यक्ति को अहसास हो गया कि उसके साथ फ्रॉड हुआ है, जब वह पैसा निकालने में सक्षम नहीं था।

पीढ़ित ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर साइबर क्राइम पुलिस ने जांच शुरू की। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि बैंक अधिकारियों को नोटिस भेजे गए और धोखाधड़ी की रकम को जब्त करने के लिए कार्रवाई की गई। शिकायतकर्ता को भी धोखाधड़ी वाले अकाउंट में रखी गई राशि की वापसी के लिए अदालत में याचिका दायर करने के लिए कहा गया था।

आजकल इस तरह की घटनाएं बहुत तेजी से बढ़ रही है, जहां जॉब या ट्रेडिंग के जरिए जल्दी पैसे कमाने के लिए नकली ऐप्स को डाउनलोड कराया जाता है या Telegram या WhatsApp के जरिए चैट कर व्यक्ति को फंसाया जाता है और उससे लाखों रुपये ठगे जाते हैं। इसी तरह UPI और OTP स्कैम भी बढ़ रहा है, जिसके लिए सरकार लगातार लोगों को जागरुक कर रही है और सतर्क रहने के लिए कह रही है।

बता दें कि पिछले कुछ वर्षों में ऑनलाइन पेमेंट्स का दायरा तेजी से बढ़ा है। इसी साल मई में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ट्रांजैक्शंस ने रिकॉर्ड बनाया था, जिसमें 14.04 अरब UPI ट्रांजैक्शंस हुई, जिनकी वैल्यू लगभग 20.45 लाख करोड़ डॉलर थी। वहीं, भारत की राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा एजेंसी, CERT-In ने देश में तेजी बढ़ रहे OTP फ्रॉड के चलते लोगों के लिए एक जरूरी सलाह जारी की थी। इसमें लोगों को OTP (वन-टाइम पासवर्ड) फ्रॉड से किस तरह बचना है, इसकी जानकारी दी गई थी। डिजिटल पेमेंट तेजी से आम होने के साथ, स्कैमर्स ने लोगों को OTP उनके साथ शेयर करने के लिए धोखा देने वाले कई अतरंगी पैंतरे तैयार किए हैं, जिससे लोगों को लाखों रुपये तक का नुकसान झेलना पड़ रहा है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »