UAN नम्बर ऑनलाइन ऐसे बनाएं

इम्पलॉयज़ प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) यूं तो नियोक्ताओं को यह अधिकार देती है कि वे अपने कर्मचारियों का यूनिवर्सल अकाउंट नम्बर (UAN) बना सकें।

UAN नम्बर ऑनलाइन ऐसे बनाएं

UAN नम्बर की आवश्यकता उस वक्त होती है जब आप कर्मचारी भविष्य निधि में शामिल होते हैं

ख़ास बातें
  • UAN नम्बर ऑनलाइन बनाते समय मोबाइल फोन रखें साथ।
  • मोबाइल नम्बर पर ओटीपी के माध्यम से जानकारी की पुष्टि की जाती है।
  • UAN नम्बर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर ही भेजा जाता है।
विज्ञापन
UAN नम्बर की आवश्यकता उस वक्त होती है जब आप कर्मचारी भविष्य निधि में शामिल होते हैं। इम्पलॉयज़ प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) यूं तो नियोक्ताओं को यह अधिकार देती है कि वे अपने कर्मचारियों का यूनिवर्सल अकाउंट नम्बर (UAN) बना सकें। मगर यूजर व्यक्तिगत रूप से भी अपना UAN बना सकते हैं। आपका 12 अंकों का यूएएन नम्बर आपके पास होने पर आप अपना EPF अकाउंट चेक कर सकते हैं। इससे आप अपने अकाउंट से संबंधित पासबुक के अलावा अपने ईपीएफ अकाउंट की राशि भी जांच सकते हैं।
 

How to create a UAN number online

UAN number online बनाने के लिए कुछ स्टेप्स होते हैं। उन्हें शुरू करने से पहले आपके पास आपका आधार नम्बर तैयार होना चाहिए। साथ ही आपका मोबाइल फोन भी आपके पास होना चाहिए ताकि मोबाइल पर आए ओटीपी को आप शीघ्र ही देख सकें।

सबसे पहले आपको EPFO पोर्टल के Member e-Sewa टैब पर जाना होता है।
यहां पर Important Links में आप Active UAN पर क्लिक करें।
उसके बाद Aadhaar ऑप्शन पर क्लिक करें और अपना आधार नम्बर डालें।
अब अपना नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नम्बर और CAPTCHA कोड भर दें।
ये सब जानकारी भरने के बाद Get Authorization Pin के बटन पर क्लिक करें।
    
अब यहां पर एक नई स्क्रीन खुलती है और आपको वही सारी डीटेल दिखाई जाएंगी जो आपने कुछ देर पहली भरी थीं। यह सुनिश्चित करें कि सारी जानकारी सही हो।

अब Agree चेकबॉक्स पर क्लिक करें।
अब आपके मोबाइल नम्बर एक ओटीपी भेजा जाएगा। उसे दिए गए स्थान पर भर दें।
अब Validate OTP and Activate UAN पर क्लिक कर दें।

यह सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको UAN number और पासवर्ड दिया जाता है जो कि आपके रजिस्टर्ड मोबाईल नम्बर पर ही भेजा जाएगा। आप EPFO पोर्टल पर लॉगइन करके यह जांच सकते हैं कि जो भी जानकारी आपको भेजी गई है वह सही है या नहीं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , how to create UAN number

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  5. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  7. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  8. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  9. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  10. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »