आधार (Aadhaar) ऑथेंटिकेशन की हिस्ट्री ऐसे जांचें

अगर आपको डर है कि आपके आधार डेटा का गलत इस्तेमाल हो सकता है तो आप ऑनलाइन जाकर आधार बायोमैट्रिक डेटा को लॉक कर सकते हैं। आप चाहें तो यह भी जान सकते हैं कि आपके आधार डेटा का ऑथेंटिकेशन के लिए कब-कब इस्तेमाल हुआ है। इसके लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें।

आधार (Aadhaar) ऑथेंटिकेशन की हिस्ट्री ऐसे जांचें
ख़ास बातें
  • आज की तारीख में ज़्यादातर भारतीय नागरिकों के पास आधार कार्ड है
  • आधार डेटा में आपकी बायोमैट्रिक जानकारियां मौज़ूद होती हैं
  • आप ऑनलाइन जाकर आधार बायोमैट्रिक डेटा को लॉक कर सकते हैं
विज्ञापन
आधार, यूनीक आइडेंटिफिकेशन ऑथरिटी ऑफ इंडिया द्वारा जारी किया जाने वाला राष्ट्रीय पहचान पत्र है। आज की तारीख में ज़्यादातर भारतीय नागरिकों के पास आधार कार्ड है। नया सिम कार्ड व गैस कनेक्शन लेने या पेमेंट करते वक्त आप इसका इस्तेमाल अपनी पहचान को वैरिफाई करने के लिए कर सकते हैं। आधार डेटा में आपकी बायोमैट्रिक जानकारियां मौज़ूद होती हैं, जैसे कि रेटिना स्कैन और फिंगरप्रिंट स्कैन। इसलिए इसका इस्तेमाल अक्सर ही ऑथेंटिकेशन के लिए होता है। लंबे-लंबे फॉर्म भरने की जगह आप आधार कार्ड को इस्तेमाल करके अपनी पहचान वैरिफाई कर सकते हैं। यह आपके मोबाइल पर भेजे गए वन टाइम पासवर्ड या बायोमैट्रिक्स के ज़रिए संभव हो जाएगा। अगर आपको डर है कि आपके आधार डेटा का गलत इस्तेमाल हो सकता है तो आप ऑनलाइन जाकर आधार बायोमैट्रिक डेटा को लॉक कर सकते हैं। आप चाहें तो यह भी जान सकते हैं कि आपके आधार डेटा का ऑथेंटिकेशन के लिए कब-कब इस्तेमाल हुआ है। इसके लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें।


1. UIDAI के आधार ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री पेज पर जाएं।
2. यहां पर अपना आधार नंबर डालें और साथ में तस्वीर में दिख रहे कैपचा कोड को भी।
3. इसके बाद Generate OTP पर क्लिक करें। आपको वनटाइम पासवर्ड एसएमएस के ज़रिए आपके फोन पर मिलेगा।
4. अगले पेज पर UIDAI की ओर से अलग-अलग ऑथेंटिकेशन रिक्वेस्ट को फिल्टर करने की सुविधा मिलेगी। आप बायोमैट्रिक, डेमोग्राफिक और अन्य तरीके से फिल्टर लगा सकते हैं। यहां पर किसी खास तारीखों के बीच भी जांच सकते हैं। इसकी सीमा 6 महीने की है। आखिरी फिल्ड ओटीपी का है। यहां पर ओटीपी डालें और सब्मिट पर क्लिक कर दें।
5.इसके बाद आप आधार ऑथेंटिकेशन रिक्वेस्ट का विस्तृत ब्योरा देख पाएंगे। यहां पर तारीख, वक्त और किस तरह से ऑथेंटिकेशन हुआ है, ये सारी जानकारियां मिल जाएंगी। हालांकि, आप यह नहीं जान पाएंगे कि किस कंपनी या एजेंसी ने ऑथेंटिकेशन के लिए आधार डेटा को इस्तेमाल किया।
 
aadhaar

आप इस तरह से आधार ऑथेंटिकेशन की हिस्ट्री जांच सकेंगे। याद रहे कि आपको हर जगह आधार की एक कॉपी ले जाने की ज़रूरत नहीं है। आप चाहें तो एमआधार ऐप रख सकते हैं। या आधार कार्ड की कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Aadhaar, Biometrics, UIDAI

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »