• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • iPhone में आया पहला एडल्ट कंटेंट ऐप! Apple ने जताई नाराजगी, क्या भारत में भी आएगा Hot Tub?

iPhone में आया पहला एडल्ट कंटेंट ऐप! Apple ने जताई नाराजगी, क्या भारत में भी आएगा Hot Tub?

iPhone और iPad यूजर्स के लिए पहला एडल्ट कंटेंट ऐप Hot Tub लॉन्च किया गया है।

iPhone में आया पहला एडल्ट कंटेंट ऐप! Apple ने जताई नाराजगी, क्या भारत में भी आएगा Hot Tub?

Apple ने एडल्ट कंटेंट ऐप Hot Tub को लेकर नाराजगी जाहिर की है।

ख़ास बातें
  • iPhone और iPad यूजर्स के लिए पहला एडल्ट कंटेंट ऐप Hot Tub लॉन्च
  • ऐप के लॉन्च को लेकर Apple ने खासी नाराजगी जताई है
  • डिस्क्रिप्शन में लिखा गया दुनिया का पहला Apple अप्रूव्ड एडल्ट ऐप
विज्ञापन
iPhone और iPad यूजर्स के लिए पहला एडल्ट कंटेंट ऐप Hot Tub लॉन्च किया गया है। इस ऐप को यूरोप के आईफोन यूजर्स के लिए लॉन्च किया गया है। इस ऐप के लॉन्च को लेकर Apple ने खासी नाराजगी जताई है। iOS के लिए वैकल्पिक ऐप स्टोर AltStore PAL ने इस ऐप को मंजूरी दी है और इसके डिस्क्रिप्शन में लिखा गया है कि यह दुनिया का पहला Apple अप्रूव्ड पोर्न ऐप है। यह स‍िर्फ यूरोपीय यूजर्स के ल‍िए लॉन्‍च क‍िया गया है। अन्य मार्केट्स के आईफोन या आईपैड यूजर्स इसे एक्सेस नहीं कर सकते। 

एडल्ट कंटेंट ऐप Hot Tub को लेकर Altstore का कहना है कि ऐप ने यूरोप के Digital Markets Act (DMA) से भी परमिशन ले ली है। DMA का मकसद बड़ी टेक कंपनियों पर कंट्रोल रखना और यूजर्स को थर्ड-पार्टी ऐप स्टोर्स से ऐप डाउनलोड करने की अनुमति देना है। लेकिन Apple इस फैसले से खुश नहीं है। कंपनी ने इस ऐप के डिस्क्रिप्शन को सिरे से नकार दिया है। 

एपल का कहना है कि इससे यूजर्स की सेफ्टी और सेक्‍योर‍िटी को खतरा हो सकता है। खासतौर पर एपल ने बच्चों के लिए इसे सेफ नहीं बताया है। Hot Tub एडल्ट कंटेंट ऐप स‍िर्फ यूरोपीय मार्केट के ल‍िए उपलब्‍ध है और फ‍िलहाल यूजर्स इसे डाउनलोड करके फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं। Apple ने बयान जारी करते हुए कहा कि कंपनी निश्चित रूप से इस ऐप को मंजूरी नहीं देती और इसे App Store में उपलब्ध नहीं करवाएगी। हालांकि यूरोपीय संघ के कानून के चलते ऐप को थर्ड-पार्टी मार्केटप्लेस पर चलाने की अनुमति कंपनी को देनी पड़ी है।

यूरोपीय संघ कानून के कारण Apple को अपने App Store की सख्त नीतियों में ढील देनी पड़ी है। कंपनी इससे नाराज है। Apple का कहना है कि इस तरह के नियमों से पोर्नोग्राफी, अवैध ड्रग्स और अन्य हानिकारक कंटेंट को बढ़ावा मिलने की संभावना बहुत ज्यादा बढ़ जाएगी। इससे एपल के यूजर्स, जिनमें खासतौर पर बच्चों के लिए सेफ्टी को सुनिश्चित करना काफी मुश्किल हो जाएगा। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »